,

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट

अमृतसर. पंजाब में ठंड हल्की हल्की बढ़ रही है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। इसी बीच धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है। शहरों से बाहर खुले मैदानों में दिन की शुरुआत हल्की-हल्की धुंध के साथ हो रही है। मौसम…

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट

अमृतसर.

पंजाब में ठंड हल्की हल्की बढ़ रही है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। इसी बीच धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है। शहरों से बाहर खुले मैदानों में दिन की शुरुआत हल्की-हल्की धुंध के साथ हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने भी धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का तापमान आने वाले दिनों में थोड़ा-थोड़ा गिर सकता है। जिलों का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। 

राज्य में दो दिन धुंध का यलो अलर्ट रहेगा
28 नवंबर: शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 नवंबर: रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 नवंबर: सोमवार व आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इस दौरान मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

जानें 3 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम
वर्षा: पूरे सप्ताह के दौरान राज्य में किसी महत्वपूर्ण वर्षा की संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान: –
पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान: –
उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 04 से 06 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 06 से 08 डिग्री के बीच रह सकता है।
पूरे सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में हलकी गिरावट दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के करीब बना रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 25.0 डिग्री, लुधियाना में 25.0 डिग्री और पटियाला में 25.2 डिग्री तापमान रहा। बठिंडा में 27.8 डिग्री और फिरोजपुर (AWS) में 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। गुरदासपुर में 24.4 डिग्री और थेन डैम में 23.0 डिग्री तापमान रहा। मोहाली में 25.9 डिग्री और संगरूर में 26.2 डिग् रीअधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports