,

ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, 01 दिसंबर से शुरू होगा यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। इसके तहत राजधानी के गोमती नगर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 1 से 10 दिसंबर तक भव्य 'यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026'…

ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, 01 दिसंबर से शुरू होगा यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। इसके तहत राजधानी के गोमती नगर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 1 से 10 दिसंबर तक भव्य 'यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026' का आयोजन किया जाएगा। दस दिवसीय इस एक्सपो में प्रदेश के किसानों, उत्पादकों, शिल्पकारों, महिला समूहों और सहकारी संस्थाओं को अपने उत्पादों, सेवाओं और नवाचारों के प्रदर्शन के लिए राज्यस्तरीय मंच मिलेगा।

सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे कृषकों, उत्पादकों और शिल्पकारों को शहरी उपभोक्ताओं से सीधे जोड़ना है। इससे उत्पादकों को बेहतर बाजार और विपणन के अवसर मिलेंगे, वहीं उपभोक्ताओं को स्थानीय उत्पाद सीधे खरीदने का मौका मिलेगा। एक्सपो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

सहकारी संस्थाओं को मिलेगा साझा मंच, ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगी गति

सहकारिता मंत्री ने कहा कि एक्सपो के माध्यम से प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं को अपने उत्पादों, सेवाओं, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का साझा मंच मिलेगा। इससे संस्थाओं के बीच संवाद, समन्वय और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार और आय संवर्धन के नए अवसर पैदा करने के साथ किसानों और सहकारी संस्थाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मजबूती देगा।

उन्होंने बताया कि एक्सपो में इफको और नैफेड सहित खाद्य प्रसंस्करण, खादी एवं ग्रामोद्योग, डेयरी, मत्स्य पालन, माटीकला और उर्वरक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न संस्थाएं एवं संगठन हिस्सा लेंगे। किसानों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, कारीगरों, महिला समूहों और लघु उद्यमियों को अपने उत्कृष्ट उत्पादों और कार्यों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

ओडीओपी और ओडीओसी उत्पाद होंगे खास आकर्षण

एक्सपो में 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ओडीओपी) और 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ओडीओसी) योजना से जुड़े उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विशिष्ट उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के साथ उनकी गुणवत्ता, ब्रांडिंग और विपणन को बढ़ावा दिया जाएगा।

आयोजन में सहकारी साहित्य भी विशेष आकर्षण होगा। इसके तहत सहकारी संस्थाओं, सहकारिता आंदोलनों और सरकारी योजनाओं से संबंधित लेख एवं पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। इनका उद्देश्य समाज में सहयोग, एकता, समानता, भाईचारे और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करना है।

हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को मिलेगी पहचान

जेपीएस राठौर ने कहा कि यह एक्सपो प्रदेश के हस्तशिल्प, लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कारीगरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सहकारिता, स्थानीय उद्यमों और पारंपरिक व्यवसायों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

एक्सपो में खरीदारी और उत्पादों के अवलोकन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रतिदिन शाम छह बजे से विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सहकारिता के माध्यम से सामूहिक प्रयासों को मजबूत कर प्रदेश को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports