,

नालंदा के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी की नौकरी की खुशी मातम में बदली

बेन (नालंदा) पत्नी की सरकारी नौकरी लगने की खुशी में मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मन्नत पूरी करने निकले स्कूल संचालक विवेकानंद कुमार का पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म हो गया। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर रविवार तड़के हुए भीषण हादसे में नालंदा के बेन थाना क्षेत्र स्थित जंघारो…

नालंदा के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी की नौकरी की खुशी मातम में बदली

बेन (नालंदा)
पत्नी की सरकारी नौकरी लगने की खुशी में मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मन्नत पूरी करने निकले स्कूल संचालक विवेकानंद कुमार का पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म हो गया। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर रविवार तड़के हुए भीषण हादसे में नालंदा के बेन थाना क्षेत्र स्थित जंघारो गांव के 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि, विवेकानंद के ममेरे भाई चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग शनिवार शाम रजरप्पा के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे पैंकी गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 13 लोगों की जान चली गई।

पत्नी की नौकरी की खुशी में मांगी थी मन्नत
ग्रामीण गौतम कुमार ने बताया कि विवेकानंद कुमार वर्ष 2014 से गांव में ‘मां सरस्वती विद्या मंदिर’ नाम से निजी स्कूल चला रहे थे। स्कूल में करीब एक हजार बच्चे पढ़ते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी अमृता कुमारी की सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी। अस्थावां प्रखंड में उनकी ज्वायनिंग हुई थी। इस खुशी में परिवार ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने की मन्नत मांगी थी। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए विवेकानंद शनिवार शाम करीब सात बजे मां, पत्नी, तीन बच्चों और रिश्तेदारों के साथ स्कॉर्पियो से रवाना हुए थे।

गाड़ी में चालक समेत कुल 14 लोग सवार थे। इनमें विवेकानंद, उनकी पत्नी अमृता, मां, तीन बच्चे, रिश्तेदार और चालक शामिल थे। हादसे में विवेकानंद के परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदारों की जान चली गई। केवल उनके ममेरे भाई चंदन कुमार जीवित बचे, जो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है

एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत
हादसे में स्कूल संचालक विवेकानंद कुमार, उनकी पत्नी अमृता देवी, मां, तीन बच्चों समेत परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। इसके अलावा ममेरे भाई राजेश कुमार, मौसेरे भाई सिंटू कुमार, मौसेरी बहन किरण देवी, उनके पति मुकेश कुमार और स्कॉर्पियो चालक नंदन कुमार की भी जान चली गई। हादसे की खबर रविवार सुबह करीब छह बजे गांव पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंघारो गांव में पसरा मातम, शवों का इंतजार
ग्रामीण सोनू ने बताया कि विवेकानंद के स्कूल में करीब एक हजार बच्चे पढ़ते थे। इस हादसे में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। ग्रामीण राम मिथिलेश पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। एक साथ 13 लोगों की मौत से गांव में मातम छाया है। परिजन और ग्रामीण रामगढ़ से शवों के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग
विवेकानंद कुमार-40 वर्ष

अमृता देवी-35 वर्ष, पत्नी

करण कुमार-8 वर्ष, बेटा

माही कुमारी -7 वर्ष, बेटी

सोनाली कुमारी -16 वर्ष

शुभम कुमार-12 वर्ष, बेटा

अमन कुमार -9 वर्ष, बेटा

प्रविला देवी- 65 वर्ष, मां

राजेश कुमार -23 वर्ष, ममेरा भाई

सिंटू कुमार-25 वर्ष, मौसेरा भाई, दनियावां गांव निवासी

नंदन कुमार-अकौना गांव निवासी, चालक

मुकेश कुमार-45 वर्ष, कड़ाह गांव निवासी

किरण देवी-40 वर्ष, पत्नी मुकेश कुमार, विवेकानंद की मौसेरी बहन
घायल-

चंदन कुमार (32 साल), विवेकानंद के ममेरे भाई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports