,

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला पूरे शबाब पर, मीना बाजार से डिजनीलैंड तक रौनक ही रौनक

हाजीपुर  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मीना बाजार से नखास रोड और लकड़ी बाजार से चिड़िया बाजार तक दुकानों की कतारें सजी हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, खरीदारी की चहल-पहल और झूलों के रोमांच के बीच मेला क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। छोटी-बड़ी मिलाकर एक हजार से…

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला पूरे शबाब पर, मीना बाजार से डिजनीलैंड तक रौनक ही रौनक

हाजीपुर
 विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मीना बाजार से नखास रोड और लकड़ी बाजार से चिड़िया बाजार तक दुकानों की कतारें सजी हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, खरीदारी की चहल-पहल और झूलों के रोमांच के बीच मेला क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है।

छोटी-बड़ी मिलाकर एक हजार से अधिक दुकानें सज चुकी हैं, जबकि 50 छोटे-बड़े झूले लोगों के मनोरंजन का केंद्र बने हुए हैं।

दुकानों के विस्तार का सिलसिला जारी
मेले के मुख्य क्षेत्र में हरिहरनाथ थाना से मीना बाजार थाना, ड्रोलिया सिंदूर चौक, नखास रोड, शहीद महेश्वर चौक, गज-ग्राह चौक, लकड़ी बाजार रोड और चिड़िया बाजार रोड तक दुकानों की लंबी कतारें हैं।

घोड़ा बाजार रोड पर भी बड़ी संख्या में दुकानें लगी हैं। दुकानों के विस्तार का सिलसिला अभी जारी है। झूलों के अलावा मारुति सर्कस, जादूगरों के शो, जलपरी प्रदर्शन और धार्मिक झांकियां भी सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं।

मीना बाजार और नखास रोड पर दुकानों की भरमार
हरिहरनाथ थाना से हरिहरनाथ चौक तक करीब 100 छोटी-बड़ी दुकानें लगी हैं। मीना बाजार रोड पर 125 और नखास रोड पर लगभग 200 दुकानें सजी हैं। गज-ग्राह चौक से संगत ग्रैंड रोड के पहले चौराहे तक करीब दो दर्जन दुकानों पर गुड़ और चीनी की गर्मागर्म जलेबी, बतासा, चूड़ा, नमकीन और फरही की बिक्री हो रही है।

शहीद महेश्वर चौक पर स्थायी और अस्थायी मिलाकर तीन दर्जन दुकानें हैं। महिलाओं की खरीदारी के लिए ''आपका अपना बंबई मीना बाजार'' में 45, उत्तर बंबई बाजार में 16, दक्षिण और उत्तर बंबई मीना बाजार में 12-12 तथा वैष्णवी मीना बाजार में चार दुकानें खुली हैं।

दक्षिण दिशा में 15 पापड़ी शॉप भी सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। संजय जी के मीना बाजार (पूर्व-पश्चिम) में भी एक दर्जन दुकानें खुल चुकी हैं। हालांकि यहां आसमानी झूला और जलपरी शो शुरू होना बाकी है।

लकड़ी और चिड़िया बाजार रोड पर मनोरंजन के कई विकल्प
लकड़ी बाजार रोड पर दक्षिण दिशा में जादूगर शिव सम्राट का शो और प्लास्टिक घेरे वाला गोल झूला लगा है। उत्तर दिशा में जलपरी शो, ब्रेक डांस, मारुति सर्कस, बड़ा आसमानी झूला और बच्चों के लिए छोटे झूले हैं।

आगे नृत्य कला मंच ''करिश्मा चित्रहार'', दो जायंट फ्रिस्बी झूले, जादूगर आर.के. सम्राट का शो और बंबई बाजार की 12 दुकानें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। चिड़िया बाजार रोड के पश्चिमी हिस्से में ब्रेक डांस, मारुति सर्कस और ड्रैगन नाव झूला है। पूर्वी हिस्से में जादूगर एम.के. सम्राट का शो तथा राम मंदिर और रामेश्वरम मंदिर की झांकियां सजाई गई हैं।

कुत्ता बाजार के सामने लगे ड्रैगन नाव और ब्रेक डांस झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। मेले में तीन अलग-अलग स्थानों पर जादूगर अपने करतब दिखा रहे हैं। राम मंदिर और चार धाम यात्रा की झांकियां भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं।

चूड़ियों से खानपान तक, हर तरफ खरीदारी की धूम
लकड़ी बाजार रोड के भीतर फिरोजाबादी चूड़ियों की 12 दुकानों के साथ अचार, गुड़ की जलेबी, छोले-भटूरे, बिरयानी और पिज्जा के स्टॉल सजे हैं। नुक्कड़ पर ''मोमो किंग'' के ठेले पर युवाओं की भीड़ जुट रही है। लोहा सामग्री की एक दर्जन से अधिक दुकानें, भारत नर्सरी और फैशन मीना बाजार भी खुल चुके हैं। बैलून और रिंग शूटिंग, बॉल गेम तथा टैटू हाउस में भी युवा रुचि ले रहे हैं।

डिजनीलैंड में झूलों और जलपरी शो का आकर्षण
गाय बाजार के दोनों डिजनीलैंड में नौ बड़े और 10 छोटे झूले लगाए गए हैं। यहां भूत बंगला, चारों धाम यात्रा, दो सुपर ड्रैगन ट्रेन और मेगा जलपरी शो सैलानियों के मनोरंजन के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। रंग-बिरंगे झूलों और तरह-तरह के प्रदर्शन के बीच बच्चों से लेकर युवाओं तक में मेले को लेकर उत्साह दिख रहा है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports