कनाडा में हर महीने 60 हजार लोगों को भोजन, भारतीय उत्पादों की विदेशों में धूम

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों, भारतीय संस्कृति, खेल, कारोबार और सामाजिक अभियानों से जुड़ी कई प्रेरक कहानियों का जिक्र किया। उन्होंने विदेशों में भारतीय समुदाय के सेवा कार्यों से लेकर भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान और संग्रहालयों को मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर…

कनाडा में हर महीने 60 हजार लोगों को भोजन, भारतीय उत्पादों की विदेशों में धूम

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों, भारतीय संस्कृति, खेल, कारोबार और सामाजिक अभियानों से जुड़ी कई प्रेरक कहानियों का जिक्र किया। उन्होंने विदेशों में भारतीय समुदाय के सेवा कार्यों से लेकर भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान और संग्रहालयों को मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर बात की।

प्रधानमंत्री ने कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्यों, तमिलनाडु के जैविक ताड़ के गुड़ के यूरोप पहुंचने और गुजरात के ऊंटनी के दूध से बने उत्पादों का उल्लेख किया। उन्होंने पटना के बिहार म्यूजियम और गुजरात के वडनगर संग्रहालय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान की भी चर्चा की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के संबोधन के खास प्वाइंट को शेयर किया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के सेवा कार्यों, स्वदेशी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय पहचान, कला-संस्कृति और खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र किया।

कनाडा में हर महीने 60 हजार लोगों को भोजन
पीएम मोदी ने कनाडा के ग्रेटर टोरंटो और हैमिल्टन इलाके में चल रहे 'साई धाम फूड बैंक' का जिक्र किया। यह संस्था हर महीने करीब 60 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है। कनाडा में रेड एफएम से जुड़े कुलविंदर संघेरा के सामुदायिक रेडियो के जरिए लोगों को जोड़ने और सामाजिक सेवा के प्रयासों की भी सराहना की।

भारतीय उत्पादों की विदेशों में पहचान
प्रधानमंत्री ने गुजरात के सूरत में बने 'श्मिटेन' चॉकलेट ब्रांड का जिक्र किया, जो वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहा है। तमिलनाडु के इरोड का ऑर्गेनिक पामिरा गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। वहीं, अमूल स्थानीय ऊंट पालकों से दूध लेकर चॉकलेट, केसर फ्लेवर वाला दूध और राजभोग आइसक्रीम तैयार कर रहा है।
वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत के पवेलियन को सराहना
पीएम मोदी ने बताया कि इटली में आयोजित वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत के पवेलियन को दर्शकों ने सर्वश्रेष्ठ चुना। इसे करीब 4.5 लाख लोगों ने देखा। दिसंबर में दिल्ली में इंडिया बिएनाले की शुरुआत होगी। इसमें देश के ऐतिहासिक स्मारकों, संग्रहालयों और आर्ट गैलरी को भी शामिल किया जाएगा।

दुनिया के टॉप 10 म्यूजियम में बिहार संग्रहालय
प्रधानमंत्री ने पटना के बिहार म्यूजियम की उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि इसे दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की सूची में नौवां स्थान मिला है। यह एशिया में पहले स्थान पर है। वहीं, गुजरात के अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक संग्रहालय को प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड' मिला है।

फुटबॉल और बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती है। बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने लगातार दो सुपर-500 खिताब अपने नाम किए, जबकि पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन जीतकर भारत को एक और खिताब दिलाया। दिसंबर 2026 में तेलंगाना में होने वाले आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी जिक्र किया।

कलाकार शोभा सिंह को किया याद
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध चित्रकार शोभा सिंह की 125वीं जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने सिख गुरुओं के उनके प्रसिद्ध चित्रों का उल्लेख किया। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports