,

बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू के प्रयासों से मजबूत होगी शहरी अधोसंरचना, सड़क-नाली व सामुदायिक भवनों का होगा विस्तार रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास…

बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू के प्रयासों से मजबूत होगी शहरी अधोसंरचना, सड़क-नाली व सामुदायिक भवनों का होगा विस्तार

रायपुर
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव और स्थानीय विधायक मोतीलाल साहू के विशेष प्रयासों से बीरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में 53 विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 94 लाख 4 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से इन कार्यों के मंजूरी आदेश जारी किए गए हैं। स्वीकृत राशि से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवॉल, तालाबों में पचरी और शेड का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा जल निकासी की व्यवस्था में सुधार आएगा।

वार्डवार प्रमुख स्वीकृत कार्य
वार्ड क्रमांक-1 व 2 में कबीर कुटी उरला में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 9.80 लाख रुपए तथा बाजार चौक उरला में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड-3 में सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड-5 में सड़क व नाली के चार कार्यों के लिए 52.09 लाख रुपए तथा वार्ड-6 में सड़क व नाली निर्माण के लिए 8.40 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड-7 में सड़क, नाली व जर्जर सामुदायिक भवन के नवनिर्माण सहित तीन कार्यों के लिए 22.80 लाख रुपए, वार्ड-8 में बंधवा तालाब अछोली में शेड, पचरी व सीसी रोड सहित चार कार्यों के लिए 31 लाख रुपए तथा वार्ड-9 में सड़क व नाली के सात कार्यों के लिए 62.52 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

वार्ड-14 में रावांभाठा मुक्तिधाम की बाउंड्रीवॉल व शीतला तालाब में शेड निर्माण के लिए 24.80 लाख रुपए, वार्ड-16 में सड़क व नाली के चार कार्यों के लिए 52.67 लाख रुपए तथा वार्ड-17 में सामुदायिक भवन व सीसी रोड के लिए 17.48 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड-18 में सड़क, नाली, शेड व पचरी सहित दस कार्यों के लिए सर्वाधिक 85.69 लाख रुपए तथा वार्ड-19 में सड़क व नाली के सात कार्यों के लिए 56.16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड-20 में सीसी रोड के लिए 3.21 लाख रुपए, वार्ड-22 में दो सीसी रोड के लिए 6.42 लाख रुपए, वार्ड-27 में सामुदायिक भवन के लिए 9.80 लाख रुपए, वार्ड-28 में व्यास तालाब में पचरी निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा वार्ड-38 में शीतला तालाब पार से ओम नेशनल स्कूल होते हुए मुख्य मार्ग तक नाली निर्माण के लिए 13.20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में शासन के तय नियमों व मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports