,

सबौर में कृषि विशेषज्ञों का महाकुंभ, 250 से अधिक दिग्गज करेंगे भविष्य की खेती पर मंथन

भागलपुर  विकसित भारत-2047 की राह खेतों से होकर गुजरती है और इस राह को आसान बनाने की जिम्मेदारी कृषि विश्वविद्यालयों के कंधों पर है। खेती को परंपरागत दायरे से निकालकर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने की रणनीति तैयार करने के लिए देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के दिग्गज सबौर में जुटे हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय…

सबौर में कृषि विशेषज्ञों का महाकुंभ, 250 से अधिक दिग्गज करेंगे भविष्य की खेती पर मंथन

भागलपुर
 विकसित भारत-2047 की राह खेतों से होकर गुजरती है और इस राह को आसान बनाने की जिम्मेदारी कृषि विश्वविद्यालयों के कंधों पर है। खेती को परंपरागत दायरे से निकालकर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने की रणनीति तैयार करने के लिए देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के दिग्गज सबौर में जुटे हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में शनिवार को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (IAUA) के स्वर्ण जयंती कुलपति सम्मेलन और ‘एडवांसमेंट्स फॉर नेक्स्ट जेनरेशन एग्रीकल्चर’ (ANGA-2026) का शुभारंभ हुआ।

बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित 250 से अधिक वैज्ञानिक, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, अधिकारी और कृषि उद्यमी भाग ले रहे हैं।

यह सम्मेलन 29 नवंबर तक चलेगा और इसके निष्कर्षों को ‘सबौर घोषणा-पत्र’ के रूप में सामने लाया जाएगा, जो देश के कृषि विश्वविद्यालयों की भावी प्राथमिकताओं और साझा कार्ययोजना को दिशा देगा।

कृषि वैज्ञानिक आधुनिक भारत के ऋषि-मुनि : गिरिराज सिंह
मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद खाद्यान्न के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज दुनिया के प्रमुख निर्यातक देशों में शामिल है और इस बदलाव में कृषि विश्वविद्यालयों तथा वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को आधुनिक भारत का ऋषि-मुनि और देश की उन्नति का अग्रदूत बताया।
बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसी कृषि व्यवस्था विकसित करनी होगी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की तेज आर्थिक उन्नति भी सुनिश्चित हो।

बीएयू के कुलपति और आइएयूए अध्यक्ष प्रो. दुनिया राम सिंह ने कहा कि विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों को शिक्षा और अनुसंधान में आपसी साझेदारी बढ़ानी होगी। आइसीएआर के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. यशपाल मलिक ने बीएयू के प्रक्षेत्र और समेकित कृषि प्रणाली मॉडल की सराहना की।

स्टार्टअप परियोजना शुरू, ‘सुगंधा’ तेल का विमोचन व शोधार्थी सम्मानित
सम्मेलन के दौरान कृषि विद्यार्थियों को उद्योगों और स्टार्टअप से जोड़ने वाली एएसएसआईएसटी (ASSIST) परियोजना का शुभारंभ किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा विकसित आवश्यक अवयवों से भरपूर तेल ‘सुगंधा’ का विमोचन हुआ।

इसके अतिरिक्त सम्मेलन स्मारिका, ‘सर्वोत्तम कार्यप्रणाली’, ‘कृषि समस्या-समाधान कोश’, ‘किसानों की ई-निर्देशिका’, ‘फार्मर्स कनेक्ट-7 संकल्प पुस्तिका’ और बीएयू के नवाचार एवं अनुसंधान केंद्रों पर आधारित पुस्तिका जारी की गई। इस अवसर पर देशभर के छह शोधार्थियों को आइएयूए-2025 बेस्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports