जबलपुर.
गोसलपुर में नेशनल हाईवे के बीच में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर एमपी 20 ac 0372 बस क्रमांक एमपी 20 pa 9849 क्रॉसिंग के दौरान जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए।
बस में सवार 39 लोग घायल, जिसमें 21 लोग सिहोरा अस्पताल और 18 गोसलपुर में के सरकारी अस्पतासल में भर्ती किए गए हैं। वहीं पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर चौकी के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एक ट्रक पाटन से जबलपुर की ओर जा रहा था, जबकि यात्री बस जबलपुर से पाटन की ओर आ रही थी।
दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त
नुनसर तिराहे के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात बहाल कराया।
गोसलपुर हाईवे पर भीषण टक्कर: ट्रैक्टर-बस भिड़ंत में 39 लोग घायल
जबलपुर. गोसलपुर में नेशनल हाईवे के बीच में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर एमपी 20 ac 0372 बस क्रमांक एमपी 20 pa 9849 क्रॉसिंग के दौरान जबरदस्त..

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












