दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ऐलान किया है कि ऐप कुछ स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कंपनी अपने सिस्टम को अपडेट कर रही है, जिसके बाद कई पुराने एंड्रॉयड फोन WhatsApp सपोर्ट से बाहर हो जाएंगे.
गौरतलब है कि WhatsApp 8 सितंबर 2026 से उन स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा जो Android 6.0 से पुराने वर्जन पर चलते हैं. यानी जिन फोन में Android 5.0 या 5.1 है, उनमें WhatsApp पूरी तरह बंद हो जाएगा.
यह फैसला अचानक नहीं है. समय-समय पर पुराने डिवाइस का सपोर्ट खत्म करता रहता है, ताकि नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी को बनाए रखा जा सके. पुराने फोन में अक्सर नए अपडेट सपोर्ट नहीं करते और उनमें सिक्योरिटी का खतरा भी ज्यादा होता है.
किन यूजर्स का WhatsApp बंद होगा?
इस बदलाव का असर खास तौर पर उन देशों में ज्यादा देखने को मिल सकता है जहां लोग लंबे समय तक पुराने फोन इस्तेमाल करते हैं, जैसे भारत. कई यूजर्स अभी भी 8-10 साल पुराने स्मार्टफोन चला रहे हैं, जिनमें लेटेस्ट अपडेट नहीं आता.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में लाखों यूजर्स ऐसे हैं जो अभी भी पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर हैं और उन्हें वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए नया फोन लेना पड़ सकता है.
कुछ पुराने फोन जैसे Samsung Galaxy S4, Nexus 4, LG G2 जैसे मॉडल पहले ही अपडेट से बाहर हो चुके हैं या जल्द हो जाएंगे. कंपनी की तरफ से वॉट्सऐप यूजर्स को नोटिफिकेशन भी भेजा जा रहा है. ऐप ओपन करते ही एक डायलॉग बॉक्स ओपन हो रहा है. इसमें लिखा है कि इस खास वर्जन के एंड्रॉयड पर 8 सितंबर से वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा.
क्यों लिया गया यह फैसला
WhatsApp का कहना है कि ऐप को सिक्योर और फास्ट बनाए रखने के लिए यह जरूरी कदम है. पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचर्स ठीक से काम नहीं करते. साथ ही, उनमें सिक्योरिटी अपडेट भी नहीं आते, जिससे हैकिंग या डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है.
इसी वजह से कंपनी अब सिर्फ उन डिवाइस को सपोर्ट करेगी जो Android 6.0 या उससे ऊपर के हैं. इससे ऐप की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और यूजर्स को नए फीचर्स भी मिलते रहेंगे.
यूजर्स क्या करें?
अगर आपका फोन पुराना है, तो आपको जल्द ही WhatsApp की तरफ से नोटिफिकेशन मिल सकता है. इसमें आपको बताया जाएगा कि आपका डिवाइस अब सपोर्टेड नहीं रहेगा.
ऐसे में आपके पास दो ही रास्ते हैं. पहला, अगर आपके फोन में अपडेट का ऑप्शन है तो उसे Android 6 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपडेट करें. दूसरा, अगर अपडेट संभव नहीं है तो नया फोन लेना ही पड़ेगा. साथ ही, अपने WhatsApp चैट्स का बैकअप लेना बेहद जरूरी है, ताकि डेटा सेफ और सिक्योर रहे.
WhatsApp बड़ा फैसला: 2026 से इन पुराने फोन में बंद हो जाएगा ऐप
दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ऐलान किया है कि ऐप कुछ स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कंपनी अपने सिस्टम को अपडेट कर रही है, जिसके बाद कई पुराने एंड्रॉयड फोन WhatsApp सपोर्ट से बाहर हो जाएंगे. गौरतलब है कि WhatsApp 8 सितंबर 2026…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court featured fifa FIFA World Cup gold High Court india jobs Kanwar Yatra lpg Mahakal modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Railway rain Ram Mandir Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court TMC top-news train Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












