नई दिल्ली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. धवन ने पत्नी सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ गुरुग्राम में अपनी शादी का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया. मंगलवार (6 मई 2026) को दोनों विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल दोपहर करीब 3 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा. उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य, करीबी दोस्त और एक पुजारी भी मौजूद थे. पूरी प्रक्रिया करीब 35 मिनट चली, जिसके बाद दोनों को ऑफिशियल मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया.
इस दौरान शिखर धवन बेहद कैजुअल अंदाज में नजर आए. उन्होंने डार्क ब्लू टी-शर्ट पहनी थी, जबकि सोफी शाइन स्काई ब्लू टॉप में दिखाई दीं. दोनों ने मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चुपचाप वहां से रवाना हो गए.
फरवरी में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
शिखर धवन और सोफी शाइन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में एक निजी लेकिन बेहद भव्य समारोह में शादी की थी. शादी में पारंपरिक लाल रंग की बजाय आइवरी और फ्लोरल थीम चुनी गई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
दोनों ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा जैसे नाम शामिल रहे. हल्दी, संगीत और रिसेप्शन जैसे इवेंट भी काफी चर्चा में रहे थे.
दुबई से शुरू हुई थी लव स्टोरी
शिखर धवन और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया. साल 2024 में दोनों कई इवेंट्स में साथ नजर आए, जिसके बाद रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.
आखिरकार मई 2025 में कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया. इसके बाद 12 जनवरी 2026 को दोनों ने सगाई की और फिर फरवरी में शादी रचा ली.
शिखर धवन फाउंडेशन संभालती हैं सोफी
आयरलैंड मूल की सोफी शाइन फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं और सोशल वेलफेयर एक्टिविटीज में सक्रिय भूमिका निभाती हैं. धवन इस साल 40 साल के हो चुके हैं और अब उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को कानूनी रूप से भी आधिकारिक बना दिया है.
ध्यान रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जो उनसे उम्र में 10 साल बड़ी थी. 2009 में दोनों ने सगाई की थी. इसके बाद 2012 में धवन ने आयशा से शादी की थी. यह शिखर की पहली शादी थी, लेकिन आयशा की दूसरी शादी थी. 2023 में दोनों का तलाक हो गया था. आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जो टूट गई थी. आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है. शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है.
दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम
नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. धवन ने पत्नी सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ गुरुग्राम में अपनी शादी का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया. मंगलवार (6 मई 2026) को दोनों विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court featured fifa FIFA World Cup gold High Court india jobs Kanwar Yatra lpg Mahakal modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Railway rain Ram Mandir Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court TMC top-news train Trump vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai Voter list Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












