,

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी कानून व्यवस्था के साथ-साथ खेल, सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में जिला उज्जैन पुलिस में पदस्थ आरक्षक  सौदान सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता “वर्ल्ड्स मास्टर्स पावर गेम्स-2026” में शानदार…

Varad Avatar

by

1 minute

Read Time

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल

भोपाल 
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी कानून व्यवस्था के साथ-साथ खेल, सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में जिला उज्जैन पुलिस में पदस्थ आरक्षक  सौदान सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता “वर्ल्ड्स मास्टर्स पावर गेम्स-2026” में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 04 गोल्ड मेडल अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस के साथ प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है।
पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने आरक्षक सौदान सिंह चौहान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के जवानों की ऐसी उपलब्धियां न केवल विभाग का मान बढ़ाती हैं, बल्कि युवाओं को खेलों एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित भी करती हैं।
मास्टर्स गेम फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 मई से 16 मई 2026 तक मडगांव, गोवा में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जहां मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 04 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में अन्य देशों के प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने यह सिद्ध किया कि मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी केवल सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा खेल एवं शारीरिक दक्षता को सदैव प्रोत्साहित किया जाता रहा है। पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लगातार प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
 

About the Author

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports