क्या वाकई सिंक में जूठे बर्तन रोकते हैं पैसा? वास्तु में बताया गया बैंक बैलेंस खाली होने का कारण

 महीने की 1 तारीख को सैलरी क्रेडिट होने का मैसेज आता है, लेकिन कुछ ही दिनों में बैंक बैलेंस कम होने लगता है?  अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपका अकाउंट हमेशा खाली हो जाता है, तो इसकी वजह कोई बड़ा खर्चा नहीं, बल्कि आपके किचन का सिंक हो सकता है. अक्सर लोग रात के…

 महीने की 1 तारीख को सैलरी क्रेडिट होने का मैसेज आता है, लेकिन कुछ ही दिनों में बैंक बैलेंस कम होने लगता है?  अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपका अकाउंट हमेशा खाली हो जाता है, तो इसकी वजह कोई बड़ा खर्चा नहीं, बल्कि आपके किचन का सिंक हो सकता है. अक्सर लोग रात के डिनर के बाद आलस में बर्तनों को सुबह के भरोसे सिंक में ही छोड़ देते हैं. वास्तु के अनुसार, रातभर पड़ी यह जूठन आपके पैसों के फ्लो को पूरी तरह ब्लॉक कर देती है.

कैसे खाली होता है बैंक अकाउंट?
किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, जिससे पूरे परिवार की फाइनेंशियल ग्रोथ जुड़ी होती है. रात में बर्तन छोड़ने से दो बड़े नुकसान होते हैं:

रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी: माना जाता है कि रात के समय जहां साफ-सफाई रहती है, वहां मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इसके विपरीत, गंदे सिंक को देखकर लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं, जिससे घर में बरकत रुकती है और बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं.

राहु-केतु का बढ़ता है प्रभाव: रातभर सिंक में जूठे बर्तन छोड़ने से घर में नेगेटिव एनर्जी बहुत तेजी से बढ़ती है. गंदगी के कारण राहु-केतु का बुरा प्रभाव शुरू होता है, जिससे बनते काम बिगड़ने लगते हैं और अचानक बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है.

कुंडली के इन ग्रहों पर पड़ता है सीधा असर
शनि देव की कुदृष्टि: सिंक में गंदगी का अंबार शनि देव को नाराज करता है. इससे घर के मुखिया के कामों में रुकावटें आने लगती हैं और बिजनेस या नौकरी में बड़ा घाटा हो सकता है.

कमजोर होता है चंद्रमा: सिंक जल का स्थान है और जल का कारक चंद्रमा होता है. पानी की जगह जूठन जमा करने से चंद्रमा कमजोर होता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और व्यक्ति गलत जगह इनवेस्टमेंट या फिजूलखर्ची करके अपना बैंक बैलेंस जीरो कर बैठता है.

बैंक बैलेंस बचाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान ट्रिक्स
अगर किसी दिन बीमारी, थकान या मजबूरी के कारण आप रात में बर्तन नहीं धो पा रहे हैं, तो अपने अकाउंट को बचाने के लिए ये काम जरूर करें:

पानी से खंगाल कर रखें: बर्तनों को सिंक में सीधा जूठा न छोड़ें. उनका जूठा खाना डस्टबिन में डालें और सादे पानी से अच्छी तरह खंगालकर एक साइड रख दें. सिंक में अन्न का एक भी कण नहीं रहना चाहिए.

किचन स्लैब करें साफ: सोने से पहले किचन काउंटर या स्लैब को गीले कपड़े से साफ जरूर करें ताकि वहां गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो.

कपूर जलाएं: किचन साफ करने के बाद वहां एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा जरूर जलाएं. इसके धुएं से दिनभर की नेगेटिविटी नष्ट होती है और पैसों के आने के रास्ते खुलते हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports