,

लंबी रेंज वाली EV की धूम, पटना में खरीदने वालों की लगी कतार

पटना. बढ़ते ईंधन संकट, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से डीजल-पेट्रोल की बचत तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील का असर अब राजधानी पटना के बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के प्रति लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ी है। स्थिति यह…

पटना.

बढ़ते ईंधन संकट, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से डीजल-पेट्रोल की बचत तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील का असर अब राजधानी पटना के बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के प्रति लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ी है।

स्थिति यह है कि अब हर दिन बाजार से औसतन 40 से 50 चारपहिया और 60 से 70 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निकल रहे हैं। खासकर युवा, नौकरीपेशा लोग और महिलाएं इलेक्ट्रिक वाहनों में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि मांग के अनुसार कंपनियों में 80-100 वाहनों की वेटिंग है। डीलरों का कहना है कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि, कम मेंटेनेंस खर्च, पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं ने ईवी बाजार को नई रफ्तार दी है। कई कंपनियां आसान फाइनेंस, एक्सचेंज ऑफर और मुफ्त चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दे रही हैं, इससे ग्राहकों का आकर्षण और बढ़ गया है।
पटना में तेजी से बढ़ी ईवी की मांग

  • 80 से 100 वाहनों की प्रतीक्षा सूची चल रही है अभी विभिन्न कंपनियों के शोरूम में
  • 40 से 50 चारपहिया वाहन की रोज हो रही बिक्री ईंधन की कीमत बढ़ने का प्रभाव
  • बिहार की राजधानी में हर दिन बिक रहे 60 से 70 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन
  • मांग के अनुरूप नहीं हो रही आपूर्ति, जल्द चार्ज होने वाले वाहन पहली पसंद

400 से 600 किलोमीटर रेंज वाली कारें बनी पसंद
लीडर महिंद्रा के संदीप सरस ने बताया कि कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 16 लाख से 32 लाख रुपये तक है। कुछ मॉडल एक बार चार्ज होने पर करीब 600 किलोमीटर तक चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाई स्पीड चार्जर से वाहन 40 से 80 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाते हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 10 से 15 लोग गंभीरता से इनके बारे में जानकारी ले रहे हैं। जबकि दर्जनों बुकिंग लंबित हैं। मारूति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कारों को लेकर भी ग्राहकों में उत्साह बढ़ा है। अलंकार मोटर्स के अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि 61 किलोवाट बैट्री वाली कार लगभग 540 किलोमीटर तक का बैकअप दे रही है, जबकि 49 किलोवाट बैट्री वाली कार लगभग 450 किलोमीटर तक चल रही है।

दोपहिया ईवी की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल
सिर्फ कार ही नहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में भी तेज वृद्धि दर्ज की जा रही है। टीवीएस मोटर्स से जुड़े अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन मुश्किल से एक-दो इलेक्ट्रिक स्कूटर बिकते थे, वहीं अब हर दिन दर्जनों वाहन बिक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त स्टाक मिल जाए तो दो से तीन दिनों में सभी वाहन बिक जाते हैं। डीलरों का कहना है कि लोगों को अब यह समझ में आने लगा है कि इलेक्ट्रिक वाहन लंबे समय में किफायती साबित हो रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports