,

भीषण गर्मी के चलते पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पूरे जून बंद रहेंगे स्कूल-अंगनबाड़ी

मोहाली. पंजाब में पड़ रही तेज गर्मी व हीट वेव के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने राज्य के सारे सरकारी व निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया। यह घोषणा सीएम भगवंत मान की तरफ से की गई है। इसके बाद सारी स्थितियों को देखकर…

भीषण गर्मी के चलते पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पूरे जून बंद रहेंगे स्कूल-अंगनबाड़ी

मोहाली.

पंजाब में पड़ रही तेज गर्मी व हीट वेव के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने राज्य के सारे सरकारी व निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया। यह घोषणा सीएम भगवंत मान की तरफ से की गई है। इसके बाद सारी स्थितियों को देखकर यह फैसला लिया गया है।

वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान टीचिंग, नॉन टीचिंग काडर से संबंधित अधिकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी व चुनाव स्थिति व्यवस्था में लगी ड्यूटी निभाने को यकीनी बनाएंगे। इससे पहले एक जून से गर्मी की छुटि्टयों से संबंधित आदेश जारी किए गए थे, जो कि 30 जून तक है।

स्कूलों का पहले बदला था समय
इससे पहले गत सप्ताह शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य में पड़ रही गर्मी और हीट वेव के अलर्ट को लेकर मंथन किया गया गया था। साथ ही स्कूलों के समय बदलने संबंधी आदेश जारी किए थे। उस समय तय हुआ था 20 मई से 30 मई तक स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह सवा दस बजे से दोपहर 1.15 बजे तक कर दिया गया था।

पंजाब के आंगनवाड़ी सेंटरों में 30 तक हुई छुटि्टयां
पंजाब में पड़ी रही तेज गर्मी व लू के चलते पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी सेंटरों में भी छुटि्टयां कर दी हैं। अब सेंटर 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। आंगनवाड़ी सेंटरों में तीन से छह साल तक के बच्चे आते हैं। इनकी देखभाल करना काफी मुश्किल होती है। इसके चलते सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। वहीं, आंगनबाड़ी वर्करों को इस दौरान होम विजिट करना होगा। साथ ही बच्चों को टेक होम राशन मुहैया करवाया जाएगा। विभाग द्वारा मांगी जाने वाली रिपोर्ट भी तय समय पर भरी जाएगी।

गर्मी से बचना है तो इन चीजों का रखें ध्यान
शिक्षा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस मौसम में ज्यादा पानी का पीना चाहिए। अगर आप दिल, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग डॉक्टरी सलाह के बाद तरल पदार्थ का सेवन करें। ओआरस के घोल का प्रयोग करने का सुझाव भी दिया गया है। इसी तरह घरों में तैयार किए जाने वाले तरल पदार्थ जैसे ही नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी आदि तरल पदार्थ का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं, हमेशा ही हलके फीके रंग के कपड़े पहन बाहर जाए और डार्क कलर के कपड़े पहनने से परहेज करें।

घर से बाहर जाने के लिए सिर और हाथों को अच्छी तरह ढक कर निकलना चाहिए। टोपी और छाते का प्रयोग करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा व चमड़ी की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed