,

राशन डिपो होल्डरों का सरकार को अल्टीमेटम, पंजाब में लाखों परिवार हो सकते हैं प्रभावित

लुधियाना. लुधियाना जिले से संबंधित राशन डिपो होल्डरों को सरकारी पॉलिसी के मुताबिक राशन डिपो पर पहुंचने वाली गेहूं का किराया-भाड़ा नहीं मिलने पर डिपो होल्डरों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। गुस्से में आए डिपो होल्डरों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को यहां तक चेतावनी दे दी है कि अगर उन्हें गेहूं…

राशन डिपो होल्डरों का सरकार को अल्टीमेटम, पंजाब में लाखों परिवार हो सकते हैं प्रभावित

लुधियाना.

लुधियाना जिले से संबंधित राशन डिपो होल्डरों को सरकारी पॉलिसी के मुताबिक राशन डिपो पर पहुंचने वाली गेहूं का किराया-भाड़ा नहीं मिलने पर डिपो होल्डरों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। गुस्से में आए डिपो होल्डरों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को यहां तक चेतावनी दे दी है कि अगर उन्हें गेहूं की उतरवाई का भाड़ा नहीं मिलेगा तो वह "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना " से जुड़े लाभपात्र परिवारों में अनाज नहीं बांटेंगे। इसके बाद लाखों परिवारों को समय पर अजान न मिलने का संकट पैदा हो गया है।

डिपो होल्डर लक्की सिंह, गुरप्रीत सिंह गिल, हरमेश सिंह, बलबीर सिंह, राजविंदर कौर, चरणजीत कौर, निर्मला रानी, राजेश कुमार और सीमा शर्मा आदि ने बताया कि सरकार द्वारा हर 3 महीने के बाद जो गेहूं राशन डिपो पर भेजी जाती है उसकी उतरवाई का भाड़ा डिपो होल्डर 5 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मजदूर को अदा करने को मजबूर हैं वहीं सरकार द्वारा ठेकेदार को मजदूर की पेमेंट की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि पूरे देश के मुकाबले पंजाब के डिपो होल्डरों को पहले से ही कम कमीशन मिल रही है जिस कारण राशन डिपो होल्डरों की आर्थिक हालत पहले से ही वेंटिलेटर पर लगी हुई है। डिपो होल्डर एसोसिएशन द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर लखबीर सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए गेहूं की उतरवाई की राशि अदा करने की अपील की गई है ताकि डिपो बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड धारकों को गेहूं बांटने का काम लगारात जारी रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed