,

पंजाब राजनीति में बढ़ी हलचल, ढिल्लों के कार्यक्रम में जाखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़. पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक संदेश देने के बड़े मंच के रूप में इस्तेमाल किया। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जाति और…

पंजाब राजनीति में बढ़ी हलचल, ढिल्लों के कार्यक्रम में जाखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़.

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक संदेश देने के बड़े मंच के रूप में इस्तेमाल किया। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लिया, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में डबल इंजन सरकार की जरूरत बताई, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

जाखड़ का आप व कांग्रेस पर हमला
समारोह को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने निराश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल राज्य के भाईचारे और सांझी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि हाल के दिनों में हिंदू और सिख के नाम पर राजनीति की जा रही है, जबकि केवल सिंह ढिल्लों को देखकर उन्हें किसी धर्म विशेष का चेहरा नहीं, बल्कि एक पंजाबी का चेहरा दिखाई देता है।

जाति और धर्म के मुद्दों पर राजनीति हो रही
उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष राजनीति का समर्थक बताते थे, वही आज जाति और धर्म के मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि सरकार ने झाड़ू की बेअदबी तक का मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकारी मंचों पर कलाकारों को बुलाया जाता था, लेकिन अब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मंचों पर बैठाया जा रहा है।

जाखड़ के योगादन की बिट्‌टू ने की सरहान
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने संबोधन में सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत विचारधारा और नेतृत्व वाली पार्टी है, जहां नेतृत्व की कोई कमी नहीं है। बिट्टू ने कहा कि जिस क्षेत्र को आम आदमी पार्टी अपना सबसे मजबूत राजनीतिक आधार मानती है, उसी क्षेत्र से केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई बार टकराव नहीं बल्कि संवाद और विश्वास अधिक प्रभावी साबित होता है। बिट्टू ने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनने का अवसर मिला, जबकि उनकी पुरानी पार्टी ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब में डबल इंजन सरकार की जरूरत है ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।

कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की वर्तमान सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चुग ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और राज्य में रंगदारी, धमकी भरे फोन और विस्फोट जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने नशे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान अपेक्षित परिणाम देने में विफल रहे हैं। चुग ने दावा किया कि वर्ष 2027 में पंजाब की जनता बदलाव का फैसला करेगी और भाजपा राज्य में नई सरकार बनाएगी।

पंजाब कई चुनौतियों से जूझ रहा
वहीं, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब इस समय कई चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश के लोग भाजपा को एक नए विकल्प और उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। समारोह के अंत में भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में खुद को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने में सफल होगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed