टपकता नल सिर्फ खराबी नहीं, वास्तु शास्त्र में माना जाता है धन हानि का संकेत

 क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप गहरी नींद में सो रहे हैं और अचानक बाथरूम या किचन से पानी की टप-टप आवाज आने लगे? पहली नजर में ये प्लंबिंग की एक दिक्कत लगती है, जिसे हम टाल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक-एक बूंद आपके सबकॉन्शियस माइंड को…

टपकता नल सिर्फ खराबी नहीं, वास्तु शास्त्र में माना जाता है धन हानि का संकेत

 क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप गहरी नींद में सो रहे हैं और अचानक बाथरूम या किचन से पानी की टप-टप आवाज आने लगे? पहली नजर में ये प्लंबिंग की एक दिक्कत लगती है, जिसे हम टाल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक-एक बूंद आपके सबकॉन्शियस माइंड को गहरी चिंता और फाइनेंशियल एंग्जायटी की तरफ धकेल रही होती है?

दरअसल, वास्तु शास्त्र में टपकते हुए नल को महज़ एक खराबी नहीं, बल्कि एक वास्तु दोष माना गया है. वास्तु के अनुसार, घर में पानी का इस तरह बेकार बहना यानी पैसे का हाथ से निकलना माना जाता है. जो कि घर में रखी सेविंग्स के लिए भी अशुभ होत है. जैसे-जैसे पानी की बूंदें बेकार बहती हैं, माना जाता है कि वैसे ही घर से लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा भी धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है. आइए जानते हैं कि पानी का इस बहना घर में कौन कौन सी वास्तु दोष लाता है.

1. नल की दिशा और उसका प्रभाव (Direction Matters)
उत्तर-पूर्व (North-East): यह जल की मुख्य दिशा है. यहां नल टपकना आपके मानसिक तनाव (Mental Anxiety) और करियर में आने वाली रुकावटों को सीधे ट्रिगर करता है.

दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण: यह पृथ्वी तत्व और अग्नि की दिशाएं हैं. यहां पानी का टपकना सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह सीधे आपके जमा धन को खत्म करता है और भारी कर्ज की स्थिति पैदा कर सकता है.

2. पानी के ठहराव के लिए वास्तु उपाय
तांबे या कांच के बाउल का इस्तेमाल
जब तक नल ठीक न हो और आप नीचे बाउल रख रहे हैं, तो कोशिश करें कि वह तांबे या कांच का हो. प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल वास्तु में धन संचय के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.

इकट्ठे पानी का सही उपयोग
बाउल में जो पानी इकट्ठा हो, उसे सुबह उठकर पौधों में डाल दें. बहते पानी को रोककर उसे जीवन (पौधों) में लगाना, ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने का काम करता है. इसे नाली में न बहाएं.

बाथरूम का दरवाजा बंद रखें
रात को सोने से पहले ध्यान रखें कि बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रहें. टपकते नल की आवाज और वहां की नकारात्मक ऊर्जा बेडरूम तक नहीं पहुंचनी चाहिए.

3. सिंक और ड्रेनेज से जुड़े टिप्स
किचन सिंक में जूठे बर्तन
रात को किचन के सिंक में कभी भी जूठे बर्तन न छोड़ें. टपकता हुआ नल और जूठे बर्तन मिलकर बहुत गंभीर 'दरिद्रता दोष' बनाते हैं, जिससे रात भर फाइनेंशियल एंग्जायटी बढ़ती है.

पानी की टंकी
केवल नल ही नहीं, अगर घर की छत पर रखी पानी की टंकी ओवरफ्लो होती है, तो वह भी इसी श्रेणी में आता है. पानी का ओवरफ्लो होना मतलब पैसे का पानी की तरह बहना.

4. मानसिक शांति के लिए आवाजें
अगर प्लंबर आने में समय है और बाउल रखने के बाद भी पानी गिरने की हल्की आवाज आ रही है, जो आपको सबकॉन्शियसली परेशान कर रही है. तो सोने से पहले बेडरूम में बहुत हल्की आवाज के गाने या कोई ध्यान संगीत चला लें. यह टप-टप की अनियमित आवाज (जो माइंड को अलर्ट मोड पर रखती है) को मास्क कर देगा और आपकी एंग्जायटी शांत होगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports