₹20,000 स्टाइपेंड वाली MWCD इंटर्नशिप: कौन कर सकता है अप्लाई?

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की तरफ से इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाए जाते हैं। जिसके जरिए योग्य कैंडिडेट्स को सीधे मिनिस्ट्री में विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलता है। अगर आप भी ऐसी इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। भारत सरकार के महिला एंव बाल विकास मंत्रालय (MWCD) ने…

₹20,000 स्टाइपेंड वाली MWCD इंटर्नशिप: कौन कर सकता है अप्लाई?

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की तरफ से इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाए जाते हैं। जिसके जरिए योग्य कैंडिडेट्स को सीधे मिनिस्ट्री में विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलता है। अगर आप भी ऐसी इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। भारत सरकार के महिला एंव बाल विकास मंत्रालय (MWCD) ने दो महीने की इंटर्नशिप निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट wcd.intern.nic.in पर रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। लास्ट डेट नजदीक है।

मंत्रालय की इस इंटर्नशिप के लिए पहले बैच के आवेदन समाप्त हो चुके हैं। अब इनकी ट्रेनिंग चल रही है। वहीं अभी दूसरे बैच में आवेदन के लिए एप्लिकेशन विंडो ओपन है। जिन भी कैंडिडेट्स को इस इंटर्नशिप के लिए चुना जाएगा, उन्हें महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों के बारे में जमीनी स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा। इंटर्न पायलट प्रोजेक्ट, माइक्रो-स्टडी और पॉलिसी एनालिसिस जैसे प्रैक्टिकल अनुभव भी हासिल कर सकेंगे।

MWCD इंटर्नशिप में कौन अप्लाई कर सकता है?
शैक्षिक योग्यता: इस इंटर्नशिप में नॉन टियर -I शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की वे महिला छात्र, स्कॉलर्स, सोशल एक्टिविस्ट, टीचर्स आवेदन कर सकेंगी जो किसी भी विश्वविद्यालय/एकेडमिक/नॉन एकेडमिक संस्थान से कोई भी कोर्स की पढ़ाई कर रही हैं।
उम्र: इसके अलावा उनकी उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सेलेक्शन कैसे होगा: इंटर्न का सेलेक्शन एक कमेटी के जरिए किया जाएगा।

इंटर्नशिप में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
साल में चार बार इंटर्नशिप- यह इंटर्नशिप प्रोग्राम साल में चार बार आयोजित किया जाता है। पहले बैच में मई-जून, दूसरे बैच में अगस्त से सितंबर, तीसरे बैच में नवंबर-दिसंबर और चौथे बैच में फरवरी-मार्च में दो महीने की इंटर्नशिप चलती है। हर बैच के लिए 20 इंटर्न को सेलेक्ट किया जाता है।
स्टाइपेंड- इंटर्न को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा।
आने-जाने का खर्चा- मंत्रालय में इंटर्नशिप जॉइन करने और प्रोग्राम होने के बाद उन्हें घर वापस जाने के लिए ट्रैवल का खर्चा भी मिलेगा। यह उनके डीलक्स/एसी बस या एसी ट्रेन के किराए के मुताबिक होगा।
इंटर्नशिप टूर- अगर इंटर्नशिप के बीच अभ्यर्थी को किसी टूर पर जाना पड़ता है, तो उसका खर्चा भी सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें दिया जाएगा।
हॉस्टल सुविधा- इंटर्न को दिल्ली में इंटर्नशिप की अवधि के दौरान शेयरिंग हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। इसमें एक कमरे में तीन लोग रह सकेंगे।
इंटरनेट और स्टेशनरी- इंटरनेट, स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी इंटर्न को मिलेंगी।

MWCD इंटर्नशिप में अप्लाई कैसे करें?
इस इंटर्नशिप में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे ऑफिशियल वेबसाइट wcd.intern.nic.in पर जाना होगा।
    यहां पहले अपना नाम, राज्य, जिला, ईमेल, मोबाइल नंबर, पासवर्ड की डिटेल भरें।
    अब पासवर्ड को फिर से कंफर्म करके कैप्चा कोड भरें।
    रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन करें।
    अब अपना नाम, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र, पता, संबंधित सभी जानकारियां ध्यान से भर दें।
    अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी स्कैन करके अपलोड करना होगा।
    फॉर्म पूरा भरने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करने के बाद सबमिट कर दें।

इस इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट महिला एंव बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
वर्षा यादव

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed