यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: 15 जरूरी सवाल-जवाब एक नजर में

 उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून से आयोजित की जाएगी। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस एग्जाम में बैठेंगे। जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPRRPB) ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से हॉल टिकट चेक कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड…

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: 15 जरूरी सवाल-जवाब एक नजर में

 उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून से आयोजित की जाएगी। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस एग्जाम में बैठेंगे। जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPRRPB) ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से हॉल टिकट चेक कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अगर एग्जाम सेंटर दूर पड़ा है, तो कई स्टूडेंट्स के दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि क्या यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए अब सेंटर बदला जा सकता है?

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग में है क्या? सेंटर पर कितने बजे पहुंचना होगा? रिपोर्टिंग टाइम क्या है? सिलेबस, पेपर मोड, जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लेकर भी अभ्यर्थी कई तरह के सवालों के जवाब जानना चाहते हैं। इसको लेकर भर्ती बोर्ड UPRRPB ने पूरी जानकारी दी है। आप नीचे 15 सवाल-जवाबों में में नीचे की जरूरी डिटेल देख सकते हैं।

UP Police Constable Exam 2026: जरूरी सवाल-जवाब
1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा कौन सी तारीखों में होगी?
8 जून से लेकर 10 जून तक यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की अवधि क्या है?
यह पेपर दो शिफ्ट में लिया जाएगा। पहली शिफ्ट में 10 बजे से 12 बजे तक (120 मिनट) और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक पेपर लिया जाएगा।

3. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का मोड क्या है?
यह परीक्षापेन एंव पेपर आधारित OMR मोड में आयोजित की जाएगी।

4. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में क्वेश्चन पेपर कौन सी भाषाओं में आएगा?
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हिंदी और इंग्लिश दो भाषा में आएगा।

5. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यहां जाकर आपको होमपेज पर Admit Card वाले सेक्शन में जाना होगा। अब यहां अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स भरकर सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।

6. अगर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो कहां संपर्क करें?
यदि कोई कैंडिडेट यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड नहीं पा रहा है, तो वह ईमेल आईडी-
helpdeskupcons2025@gmail.com और फोन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकता है।

7. यूपी पुलिस एग्जाम सेंटर की डिटेल्स कैसे मिलेगी?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के सेंटर की डिटेल्स आपके एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। यहीं से आप अपने परीक्षा केंद्र के पूरे पते की जानकारी देख सकते हैं।

8. एडमिट कार्ड आने के बाद क्या मैं यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सेंटर बदल सकता हूं?
नहीं, प्रवेश पत्र आने के बाद आप अपने परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते हैं। आपको तय सेंटर पर ही एग्जाम देना होगा।

9. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सेंटर पर कितने बजे पहुंचना होगा?
पहली पाली के लिए कैंडिडेट्स को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर देने के लिए दोपहर 1 से 2.30 बजे तक स्टूडेंट्स को एंट्री दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में आधार कार्ड नहीं लगाया है, या जिनका आधार कार्ड मेल नहीं खा रहा है, उन्हें पहली शिफ्ट के लिए सुबह 7.30 और दूसरी शिफ्ट में 12.30 बजे सेंटर पर उपस्थित होना होगा।

10. यूपी पुलिस परीक्षा में भाग लेने के लिए कौन-कौन से सरकारी डॉक्यूमेंट्स एंट्री में वैलिड होंगे?
यूपी पुलिस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सेंटर पर (12 संख्या) वाला आधार कार्ड ले जाना होगा। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार कार्ड की डिटेल्स नहीं दी है, उन्हें आधार कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र जैसे (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर ले जाना होग।

11. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबस परीक्षा समाप्त होने से पहले क्या कैंडिडेट एग्जाम हॉल से बाहर से बाहर जा सकते हैं?
नहीं, बेशक आपने पेपर जल्दी हल कर लिया हो लेकिन आप कक्ष निरीक्षक की अनुमति के बिना एग्जाम हॉल नहीं छोड़ सकते हैं।

12. उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक करवाना जरूरी है?
हां, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक/आइरिस एंव फोटोग्राफ लिया जाएगा। यह पूरा प्रोसेस सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है।

13. यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र पर कौन सी चीजें ले जाने की अनुमति होगी?
अभ्यर्थी परीक्षा सेंटर पर केवल (काला/नीला) बॉल पेन, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, वैलिड पहचान पत्र (पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य कोई भी वस्तु साथ ले जाने की अनुमति सेंटर पर नहीं होगी।

14. क्या यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग है?
नहीं, गलत उत्तर के लिए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। अब कैंडिडेट ज्यादा से ज्यादा प्रश्न बिना किसी डर अटेंप्ट कर सकते हैं।

15. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आने पर कहां संपर्क कर सकते हैं?
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी अगर कोई भी दिक्कत आती है, तो कैंडिडेट ईमेल आईडी helpdeskupcons2025@gmail.com और 08064526226 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भी लगातार नजर बनाए रखें।
उम्मीदवार यहां बताई जानकारी के मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। परीक्षा सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम के मुताबिक ही पहुंचे। इसके अलावा अपने एडमिट कार्ड की दो फोटो कॉपी अतिरिक्त अपने पास जरूर रख लें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports