,

Heat Wave Alert: पंजाब में दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी, 11 जून से मौसम लेगा करवट

चंडीगढ़  पंजाब में दो दिन भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में लूट का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।  आनंदपुर साहिब प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री…

Heat Wave Alert: पंजाब में दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी, 11 जून से मौसम लेगा करवट

चंडीगढ़ 
पंजाब में दो दिन भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में लूट का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।  आनंदपुर साहिब प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 13 और 14 जून को भी कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को बठिंडा में 44 डिग्री, फरीदकोट में 43 डिग्री, पटियाला और अबोहर में पारा 42.6 डिग्री रहा।   

राज्य में 11 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी ही और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, फिलहाल लगातार पड़ रही गर्मी के चलते पठानकोट व मोहाली को छोड़ अधिकतर सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 

सामान्य से 2.3 डिग्री गर्म पंजाब 
मौसम विभाग की तरफ से सोमवार शाम जारी जानकारी के अनुसार राज्य के तापमान में तकरीबन 1 डिग्री की बढ़ौतरी राज्य में देखने को मिली है। जिससे राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री अधिक देखने को मिला है। वहीं, राज्य में सबसे अधिक गर्म शहर रूपनगर रहा। रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब में तापमान 44.5 उिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा, अमृतसर शहर का तापमान 41.8 डिग्री, लुधियाना में 42 डिग्री, बठिंडा में 44.3 डिग्री, फाजिलका में 42.6 डिग्री, फिराजपुर में 41 डिग्री और मोहाली व पठानकोट में 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

जाने कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 जून को फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा सहित कुछ जिलों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। 10 जून को गर्मी का दायरा और बढ़ने की संभावना है तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान ऊंचा रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 जून को कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

12 जून को भी मौसम का बदला हुआ रुख जारी रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी, मध्य और पूर्वी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

9 जून से 12 जून तक मौसम का अनुमान

    9 जून: दक्षिण-पश्चिमी जिलों में लू का यलो अलर्ट
    10 जून: अधिकांश जिलों में गर्मी और लू का असर
    11 जून: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना
    12 जून: कई जिलों में बारिश, आंधी और तापमान में गिरावट

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports