,

पंजाब में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस युवा मतदाताओं पर फोकस कर चलाएगी रीरूट कैंपेन

चंडीगढ़. पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस बार पूरी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसी दिशा में कांग्रेस बुधवार से प्रदेश में एक विशेष जनसंपर्क और संवाद अभियान…

पंजाब में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस युवा मतदाताओं पर फोकस कर चलाएगी रीरूट कैंपेन

चंडीगढ़.

पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस बार पूरी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसी दिशा में कांग्रेस बुधवार से प्रदेश में एक विशेष जनसंपर्क और संवाद अभियान ‘पंजाब रीरूट अभियान’ शुरू करने जा रही है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना, विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना और पंजाब के भविष्य को लेकर पार्टी की सोच को लोगों तक पहुंचाना है। चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-37 के ला भवन में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि विधानसभा चुनाव 2027 में युवाओं की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है और इसी वर्ग तक प्रभावी पहुंच बनाना पार्टी की प्राथमिकता है।

गुटबाजी समाप्त करने की कोशिश
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन के भीतर मौजूद गुटबाजी को समाप्त कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना है। पिछले कुछ वर्षों में आंतरिक मतभेदों ने पार्टी को राजनीतिक नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में यह अभियान केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता को भी मजबूत करने का माध्यम बनेगा। ‘पंजाब रीरूट अभियान’ के तहत युवाओं के अलावा किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों, महिलाओं और अन्य सामाजिक वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की राय, सुझाव और समस्याओं को जानने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर पार्टी का दृष्टिकोण भी साझा किया जाएगा।

पहली बार मतदान करने वालों पर फोकस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या काफी महत्वपूर्ण होगी। यही कारण है कि कांग्रेस ने इस वर्ग तक पहुंच बनाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया है। पार्टी का लक्ष्य ऐसे मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करना है जो पिछले चुनाव के बाद मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह अभियान आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को भी मजबूती प्रदान करेगा। कांग्रेस का प्रयास है कि प्रदेशभर में लगातार जनसंपर्क गतिविधियां चलाकर लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की जाए और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed