एडमिट कार्ड डाउनलोड करने उमड़े अभ्यर्थी, कुछ ही घंटों में क्रैश हुई NEET री-एग्जाम वेबसाइट

नई दिल्ली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसी बीच कई NEET कैंडिडेट्स को अपने री-नीट एडमिट कार्ड एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. स्टूडेंट्स का कहना है कि जब वे अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स डालते हैं तो वेबसाइट या तो…

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने उमड़े अभ्यर्थी, कुछ ही घंटों में क्रैश हुई NEET री-एग्जाम वेबसाइट

नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसी बीच कई NEET कैंडिडेट्स को अपने री-नीट एडमिट कार्ड एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. स्टूडेंट्स का कहना है कि जब वे अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स डालते हैं तो वेबसाइट या तो अंडर मेंटेनेंस मैसेज दिखा रही है या एक खाली पेज दिखा रही है. इससे पहले, NTA ने बताया था कि पोर्टल पर ज़्यादा ट्रैफिक होने से बैंक डिटेल वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान टेक्निकल दिक्कतें आ सकती हैं. NTA की गाइडलाइंस के मुताबिक, कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड प्रोसेस के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं. NTA ने कहा,  हमें पता है कि आपमें से कुछ लोगों को एडमिट कार्ड पाने में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमारी टीमें इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रही हैं. हम आपके साथ हैं और यह पक्का करेंगे कि बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं. किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports