लौकी के नरम कोफ्तों और मसालेदार कढ़ी से बनाएं लाजवाब कोफ्ता कढ़ी, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

 कढ़ी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, जिसे लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. आमतौर पर लोग बेसन की कढ़ी या पकोड़े वाली कढ़ी बनाते हैं लेकिन अगर आप रोज-रोज एक जैसी कढ़ी खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कोफ्ता कढ़ी जरूर ट्राई करें. लौकी के नरम कोफ्तों और मसालेदार…

लौकी के नरम कोफ्तों और मसालेदार कढ़ी से बनाएं लाजवाब कोफ्ता कढ़ी, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

 कढ़ी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, जिसे लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. आमतौर पर लोग बेसन की कढ़ी या पकोड़े वाली कढ़ी बनाते हैं लेकिन अगर आप रोज-रोज एक जैसी कढ़ी खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कोफ्ता कढ़ी जरूर ट्राई करें. लौकी के नरम कोफ्तों और मसालेदार कढ़ी से तैयार यह डिश स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है.

खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और यह लंच या डिनर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. गरमा-गरम चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आज हम आपको घर पर आसानी से कोफ्ता कढ़ी बनाना बताएंगे, जिसे आप वीकेंड या किसी खास मौके पर बनाकर परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
कोफ्ते के लिए
1 कप घिसी हुई लौकी
4 से 5 बड़े चम्मच बेसन
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
कोफ्ते तलने के लिए तेल

कढ़ी के घोल और तड़के के लिए
1 कप खट्टा दही या छाछ
3 बड़े चम्मच बेसन
3 से 4 कप पानी
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच हींग
8-10 कढ़ी पत्ते
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
 नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
जरूरत अनुसार देसी घी

कोफ्ता कढ़ी बनाते कैसे हैं?

  • कोफ्ता कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी का एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें. अब एक बर्तन में लौकी, बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि इसमें अलग से पानी नहीं मिलाना है. इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते तैयार कर लें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मीडियम गैस पर सुनहरा होने तक तल लें. तलने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  • कढ़ी का घोल तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही या छाछ और बेसन डालें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि कोई गांठ न रहे. अब इसमें 3 से 4 कप पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें.
  • इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाई में 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें. इसमें राई, मेथी दाना, जीरा, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर लगभग 30 सेकंड तक भून लें.
  • अब गैस कम करें और तैयार दही-बेसन का घोल कढ़ाई में डाल दें. घोल डालते समय लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. कढ़ी में उबाल आने तक इसे चलाते रहें. उबाल आने के बाद स्वादानुसार नमक डालें और कम गैस पर 20-25 मिनट तक पकने दें.
  • जब कढ़ी अच्छी तरह पककर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें तैयार कोफ्ते डाल दें. कोफ्ते डालने के बाद कढ़ी को 3-4 मिनट तक और पकाएं, ताकि कोफ्ते कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें और टूटें नहीं.
  • अंत में एक छोटे पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च और थोड़ा-सा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत कढ़ी के ऊपर तड़का लगा दें.
  • आपकी टेस्टी कोफ्ता कढ़ी तैयार है. इसे बारीक कटे हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed