,

बिहार में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिलों में बुधवार शाम तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय, मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिले में आंधी और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इनमें खगड़िया, बांका, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया,…

बिहार में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना
मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिलों में बुधवार शाम तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय, मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिले में आंधी और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इनमें खगड़िया, बांका, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले शामिल हैं। इन जिलों में भी 17 जून शाम तक मौसम बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है, इसलिए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई। पटना, नालंदा एवं शेखपुरा जिले में एक-दो जगहों पर भी आंधी-बारिश की संभावना है।

मुजफ्फरपुर में दोपहर को झमाझम
मुजफ्फरपुर में बुधवार दोपहर अचानक से मौमस के रूख में बदलाव आया। अचानक से काले बादल आसमान में छा गए। करीब एक बजे के आस पास झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे तेज उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में मॉनसून एक्टिव हो गया है। हालांकि, फिलहाल मॉनसूनी बारिश की मात्रा थोड़ी कम रहेगी। वहीं उमस वाली गर्मी की अधिकता बनी रह सकती है।

दक्षिण बिहार में हीटवेव अलर्ट
दूसरी ओर, मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार में कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। बुधवार को भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, जहानाबाद और रोहतास जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद गुरुवार को भी कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में लू का अलर्ट है।

बिहार में कमजोर मॉनसून
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक राज्य में मॉनसून के कमजोर रहने की ही आशंका है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मॉनसून पिछले 3-4 दिनों से मुजफ्फरपुर के पास अटका हुआ है। इसकी उत्तरी सीमा मुजफ्फरपुर और जमुई से होकर गुजर रही है।

बिहार में इस साल मॉनसून निर्धारित समय से दो दिन पहले ही पहुंच गया था। राज्य में प्रवेश 24 घंटे के भीतर ही इसने आधे बिहार को कवर भी कर लिया था। मगर मुजफ्फरपुर के करीब आकर मॉनसून की गति रुक गई। इसका प्रभाव भी बहुत कमजोर हो गया। फिलहाल दक्षिण और पश्चिम बिहार के लोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इसके आगे बढ़ने के लिए स्थिति प्रतिकूल नहीं नजर आ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गयाजी, वैशाली और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। राज्य का सर्वाधिक तापमान मंगलवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज हुआ। शेखपुरा, बक्सर और कैमूर में हीटवेव की स्थिति दर्ज हुई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed