,

भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम की कमान हरीश दुआ को, बैठक में निर्यात बढ़ाने पर मंथन

लुधियाना. भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम (बीईएफ) की एक महत्वपूर्ण बैठक लुधियाना में आयोजित की गई, जिसमें उद्योग, व्यापार और निर्यात क्षेत्र से जुड़े लगभग 25 उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश दुआ की ओर से किया गया। कार्यक्रम में सतीश कुमार की विशेष उपस्थिति रही,…

भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम की कमान हरीश दुआ को, बैठक में निर्यात बढ़ाने पर मंथन

लुधियाना.

भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम (बीईएफ) की एक महत्वपूर्ण बैठक लुधियाना में आयोजित की गई, जिसमें उद्योग, व्यापार और निर्यात क्षेत्र से जुड़े लगभग 25 उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश दुआ की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में सतीश कुमार की विशेष उपस्थिति रही, जबकि स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री विनय कुमार तथा भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश दुआ ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। बैठक के दौरान निर्यात क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारतीय उद्योगों की भूमिका तथा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

निर्यात बढ़ाने को एकजुट होंगे उद्यमी
वक्ताओं ने कहा कि भारत को वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान दिलाने के लिए निर्यातकों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना समय की आवश्यकता है। इसके साथ ही संगठन की भावी कार्ययोजना और विभिन्न राज्यों में संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री विनय कुमार ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती में निर्यातकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं हरीश दुआ ने भारतीय निर्यातकों को एकजुट होकर कार्य करने और नए बाजारों की संभावना तलाशने का आह्वान किया।

हरीश दुआ को मिली जिम्मेदारी
बैठक में हरीश दुआ को भारतीय एक्सपोर्टर्स फोरम, पंजाब का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंजाब के निर्यातकों को एक मजबूत मंच मिलेगा तथा प्रदेश के निर्यात कारोबार को नई दिशा प्राप्त होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने निर्यात संवर्धन, उद्योगों के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन “सशक्त निर्यात – सशक्त भारत” के संदेश के साथ हुआ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports