काशी में सजी भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

काशी रतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर…

काशी में सजी भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

काशी
रतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं. सभी ने कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं।  

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी आकाशदीप और अक्षिता की शादी में रंग जमाने पहुंचे. उन्होंने शादी में जमकर डांस करने के अलावा न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी। 

पवन सिंह ने जमाया रंग 
सोशल मीडिया पर आकाशदीप की वेडिंग फोटोज और वीडियोज धल्लड़े से वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में पवन सिंह न्यूली मैरिड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह जिस तरह क्रिकेटर की शादी का हिस्सा बने, उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो आकाशदीप से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. आकाशदीप ने भी पवन सिंह के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रखी. वो स्टेज पर पवन सिंह का वेलकम करते दिखे। 

यही नहीं आकाशदीप ने वेडिंग डे पर पवन सिंह की जमकर तारीफ भी की. क्रिकेटर ने कहा कि आप ने जिस तरह भोजपुरी को आगे लेकर गए, आज हम लोगों को हर जगह सम्मान और गर्व मिलता है. ये सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से है. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. बहुत सौभाग्यशाली हूं. आपको अपनी जिंदगी में सुन पाया, ये बहुत बड़ी बात है। 
 
जवाब में पवन सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ यही जानता हूं और कहना चाहूंगा, आकाश मेरे प्यारे भाई आपके बडे़ भाई होने के नाते यही कहूंगा कि इतने लोगों के बीच में नो थैंक्यू, नो धन्यवाद सिर्फ लव यू. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। 

क्रिकेटर की शादी में पवन सिंह को देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक ने लिखा कि भोजपुरी सिनेमा और इंडियन क्रिकेटर का मिलन उम्मीद से परे है. अन्य ने लिखा कि पवन भइया किंग. कई लोगों ने फायर लिखा और कुछ ने कहा कि पवन सिंह का कोई जोड़ नहीं है। 

बता दें कि आकाशदीप और उनकी दुल्हन अक्षिता राज बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. इस वजह से पवन सिंह से उनका गहरा संबंध है। 
 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports