,

यूपी में गर्मी का कहर जारी, 30 जून से बारिश और तेज हवाओं की संभावना

लखनऊ मॉनसून की कमजोर सक्रियता के बीच यूपी के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के आसार कम हैं। अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। आंचलिक मौसम…

यूपी में गर्मी का कहर जारी, 30 जून से बारिश और तेज हवाओं की संभावना

लखनऊ
मॉनसून की कमजोर सक्रियता के बीच यूपी के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के आसार कम हैं। अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के लखनऊ द्वारा गुरुवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार पूर्वांचल के अनेक स्थानों पर लू तथा कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

संगमनगरी का बढ़ा पारा
प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। प्रयागराज 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सर्वाधिक गर्म शहरों में शामिल रहा, जबकि सुल्तानपुर में 42.9 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 42.4 डिग्री, बलिया और फतेहपुर में 42.3 डिग्री तथा वाराणसी (बीएचयू) में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

लखनऊ में 40 तापमान
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। शहर में दिनभर गर्म हवाओं और उमस का असर बना रहा तथा वर्षा नहीं हुई।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सहारनपुर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जिससे उमस में काफी वृद्धि हुई। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

छिटपुट बारिश की संंभावना
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने तक गर्मी और लू से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां स्थानीय स्तर पर तापमान में मामूली गिरावट ला सकती हैं।

इस दिन में मेघगर्जन की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो 29 जून को पूर्वी, 30 और 1 जून को यूपी के अंधिकाश हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी मेघगर्जन-वर्जपात के साथ झोकेजार हवा (40 से 50 किमी/घंटा) चलने के आसार हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports