,

जमशेदपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र में बढ़ी क्षमता, अब रोज 150 आवेदनों का होगा निपटारा

रांची  झारखंड के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से अधिक आसान और तेज होने जा रही है। नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और अधिक सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) रांची ने जमशेदपुर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण किया है।…

जमशेदपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र में बढ़ी क्षमता, अब रोज 150 आवेदनों का होगा निपटारा

रांची
 झारखंड के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से अधिक आसान और तेज होने जा रही है। नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और अधिक सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) रांची ने जमशेदपुर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण किया है।

इस नई व्यवस्था से जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और आसपास के जिलों के हजारों आवेदकों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस पहल से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेजी और सुविधा के साथ मिल सकेंगी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अनुसार, पीओपीएसके जमशेदपुर को डाकघर परिसर के भीतर स्थानांतरित कर नया स्वरूप दिया गया है।
केंद्र में सेवा काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई है।

साथ ही आवेदकों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय की भी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें अधिक सुविधाजनक वातावरण मिल सके। तीसरे सेवा काउंटर के संचालन शुरू होने के बाद केंद्र की दैनिक अपाइंटमेंट क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

अब प्रतिदिन 140 पासपोर्ट आवेदनों और 10 पुलिस क्लियरेंस प्रमाण-पत्र (पीसीसी) आवेदनों का निपटारा किया जा सकेगा। इस प्रकार कुल दैनिक क्षमता 100 से बढ़कर 150 अपाइंटमेंट हो गई है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची का कहना है कि इस सुधार से जमशेदपुर सहित आसपास के जिलों के आवेदकों को जल्द अपाइंटमेंट मिलने में मदद मिलेगी और पासपोर्ट सेवाओं की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।
रांची में अब दबाव कम होगा। कार्यालय ने नागरिकों को पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports