UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती शुरू, 1182 पदों पर आवेदन का मौका

 यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपीएसएसएससी ने एक और नई भर्ती के आवेदन ने शुरू कर दिए हैं। गन्ना पर्यवेक्षक के 1100 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एप्लिकेशन की विंडो भी खुल चुकी है। ऐसे में अब 7 जुलाई से इच्छुक अभ्यर्थी…

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती शुरू, 1182 पदों पर आवेदन का मौका

 यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपीएसएसएससी ने एक और नई भर्ती के आवेदन ने शुरू कर दिए हैं। गन्ना पर्यवेक्षक के 1100 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एप्लिकेशन की विंडो भी खुल चुकी है। ऐसे में अब 7 जुलाई से इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

गन्ना पर्यवेक्षक की यह भर्ती गन्ना अधिष्ठान एंव चीनी अधिष्ठान विभाग के लिए होगी। जिसमें 1182 स्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 182 पोस्ट विशेष चयन वाले हैं। यह भर्ती भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी-2025 के जरिए की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को इसी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

UP गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए योग्यता
    शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान (Agriculture Science) में ग्रेजुएशन (B.Sc) की डिग्री हासिल की हो। साथ में कंप्यूटर संचालन में DOEACC सोसायटी से CCC सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो।
    पीईटी-2025 स्कोरकार्ड: अभ्यर्थी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025 ) में भाग लिया हो और इस एग्जाम का स्कोरकार्ड भी मौजूद होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या इससे कम या निगेटिव में हैं, वो मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे।
    आयुसीमा: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी ने कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 40 वर्ष तक का ना हुआ हो। हालांकि जो अभ्यर्थी एससी/एसटी/ओबीसी रिजर्व कैटेगिरी से होंगे उन्हें ऊपरी ऊम्र में नियमानुसार छूट देने का भी नियम है।

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती की जरूरी जानकारी
यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया
यूपी पीईटी 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा के जरिए ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। परीक्षा में एक क्वेश्चन पेपर होगा, जिसमें 100 सवाल आएंगे। प्रति प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। मुख्य लिखित परीक्षा के विषय में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी पादप प्रजनन व क्रॉप फिजियोलॉजी, मृदा एंव जल प्रबंधन, कृषि अर्थशास्त्र एंव योजनाएं, पशुपालन एंव दुग्ध विज्ञान, कंपयूटर, उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़े प्रश्न होंगे।

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

  •    गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में जो भी अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, वो नीचे बताई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
  •     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  •     होमपेज पर आपको Live Advertisement Segment के अंदर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन देखने का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो       डिटेल्स     देख सकते हैं।
  •     अब आपको Applicant Login में अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपके मोबाइल नंबर/ईमेल पर OTP भी भेजा जाएगा।
  •     लॉगइन करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता-का नाम, मूल निवास, श्रेणी, जन्मतिथि,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी ध्यान से भरें।
  •     अब शैक्षिक योग्यता वाले कॉलम में आपको Yes/No का ऑप्शन टिक करना होगा।
  •     इसके बाद अपने बोर्ड/यूनिवर्सिटी का नाम, पास करने का साल, रोल नंबर, कंप्यूटर सर्टिफिकेट आदि की जानकारी भरें।
  •     जानकारी वाले सभी कॉलम भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड वाला सेक्शन आएगा।
  •     इसमें आपकी पीईटी-2025 वाली फोटो अपने आप नजर आएगी। इसमें बदलाव नहीं करना है।
  •     अब डेक्लेरेशन भरें और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें। इसके लिए एप्लिकेंट फीस डिपोजिट में आपको पेमेंट का ऑप्शन नजर आएगा।
  •    गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का फॉर्म अनलाइन भरने के लिए जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 25 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

वर्षा यादव

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports