,

Punjab Encounter: जालंधर में ढेर हुआ बंबीहा गैंग का शूटर, 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाने वाला अपराधी था लक्की पटियाल के संपर्क में

जालंधर  जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाले बंबीहा गैंग के शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था और मोहाली-मोगा में मोस्ट वांटेड था। जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल…

Punjab Encounter: जालंधर में ढेर हुआ बंबीहा गैंग का शूटर, 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाने वाला अपराधी था लक्की पटियाल के संपर्क में

जालंधर 

जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाले बंबीहा गैंग के शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था और मोहाली-मोगा में मोस्ट वांटेड था। जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल इन्फॉर्मेशन थी, उसके तहत CIA स्टाफ ने नाका लगाया था। जब पुलिस टीम ने रुकने के इशारा किया तो वह बाइक भगाकर इस तरफ आ गया। आगे आकर इसकी बाइक स्लिप हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की तो उसको गोली लग गई। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाकर उसे तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। इसकी शिनाख्त जोध सिंह जोधा के तौर पर हुई, जो शाहकोट एरिया का रहने वाला है।

पुलिस कमिश्नर ने ये बातें कही
    सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई: पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि करीब 2–3 महीने पहले जालंधर में वरदान अस्पताल के बाहर गेट पर फायरिंग हुई थी, इसी ने वह गोलियां चलाई थीं। आज जो हेलमेट और हथियार इससे बरामद हुआ, यही इसने उस दिन वारदात में भी इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है।

    मोगा और मोहाली में वांटेड: पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि जोधा मोगा और मोहाली पुलिस का भी वांटेड है। पंजाब में दूसरे जगहों पर भी इसने क्राइम किए हैं। विदेश बैठे लक्की पटियाल के कहने पर इसने फायरिंग की थी। इसके और भी साथियों का पता चला है। अब इसका इलाज करवाकर प्रॉपर इंटेरोगेशन करेंगे।

    घटना के पीछे कनाडा में बैठा व्यक्ति शामिल: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मनी ट्रेल के बारे में भी उसने एक–दो नाम बताए हैं कि पैसे कहां जाते हैं और उन्हें कौन संभालता है। इसने पीछे कनाडा के एक व्यक्ति है। उसका वरदान अस्पताल के साथ कोई इश्यू है। उसी ने पैसे देकर ये फायरिंग की वारदात कराई है। हम उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    फिरौती की कॉल की जांच की जा रही: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कनाडा वाला व्यक्ति कौन है, अस्पताल का क्लाइंट है या कुछ और, इसके बारे में जांच की जा रही है। वरदान अस्पताल को फिरौती की कॉल तो लाखों रुपए की आई थी लेकिन इसे कितने मिलने थे, इसकी जांच की जा रही है।

    विदेश बैठा लक्की पटियाल ही इसे हैंडिल करता था: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये पक्का क्रिमिनल है। पहले भी इसने कई क्राइम किए हैं। ये आरोपी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम का हिस्सा रहा है। विदेश बैठा लक्की पटियाल ही इसे हैंडिल करता था। उसके कहने पर ये वारदातें करता था।

हॉस्पिटल पर 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी
जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुलिस की लापरवाही करार देते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया था। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी। गोलियां चलने की घटना के वक्त अस्पताल में स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे।

गोलियों की आवाज के बाद स्टाफ दहशत में आए थे। घटना के बाद पुलिस को अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान मिले थे। हमलवार ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसका चेहरा नहीं दिख रहा था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports