,

सीएम योगी आज अयोध्या और बस्ती को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

अयोध्या और बस्ती को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी  – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह अयोध्या और फिर बस्ती के जाएंगे, जनसभाओं को करेंगे संबोधित, दोपहर बाद पहुंचेंगे गोरखपुर – अयोध्या में ₹432.70 करोड़ तथा बस्ती में ₹504.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास लखनऊ,   मुख्यमंत्री योगी…

सीएम योगी आज अयोध्या और बस्ती को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

अयोध्या और बस्ती को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी 

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह अयोध्या और फिर बस्ती के जाएंगे, जनसभाओं को करेंगे संबोधित, दोपहर बाद पहुंचेंगे गोरखपुर

– अयोध्या में ₹432.70 करोड़ तथा बस्ती में ₹504.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

लखनऊ, 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या और बस्ती के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे अयोध्या जनपद के सोहावल पहुंचेंगे, जहां विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे बस्ती के हरैया पहुंचेंगे और वहां भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

अयोध्या के सोहावल में ₹432.70 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री सबसे पहले अयोध्या के सोहावल पहुंचेंगे। यहां वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही क्षेत्र में विकास को नई गति देने वाली 432 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये की कुल 217 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वे बस्ती के लिए रवाना होंगे।

बस्ती में ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
दोपहर 12:30 बजे बस्ती के हरैया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह ₹27 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, हरैया के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। विधानसभा कप्तानगंज एवं हरैया क्षेत्र के लिए ₹504.34 करोड़ लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं सहायता सामग्री भी वितरित की जाएगी। यहां मुख्यमंत्री की जनसभा भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports