,

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ यूपी में गुरुवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। तीन जिलों आजमगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही…

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ
यूपी में गुरुवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। तीन जिलों आजमगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है।

सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। डा. सारिका मोहन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं। नेहा शर्मा महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा, अरुण कुमार अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बनाए गए हैं।

जे रीभा को मिला अतिरिक्त प्रभार
जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का प्रभार भी दिया गया है। दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संजय कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्माथ कार्य को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से कार्यमुक्त उन्हें निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशाल सिंह विशेष सचिव सस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

विवाद में रहे संदीप भागिया मध्यांचल विद्युत के प्रबंध निदेशक
संदीप भागिया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर तथा अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद द्वितीय से प्रबंध निदेशक मध्याचंल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं। संदीप को लेकर वहां काफी विवाद चल रहा था। परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव राज्य महिला आयोग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

ओजस्वी राज मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त बने
जग प्रवेश नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु प्रवर्तन विभाग, ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, आलोक कुमार एडीएम (वि/रा) से मुख्य विकास अधिकारी बलिया बनाए गए हैं। अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम, संजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा, मनिकंदन ए प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। डा. वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports