,

पौधरोपण के लिए 2336 स्थल पर 11325 हेक्टेयर में लगेंगे पौधे

पौधरोपण महायज्ञ-2026 प्रदेश में सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे  पौधरोपण के लिए 2336 स्थल पर 11325 हेक्टेयर में लगेंगे पौधे  594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए जाएंगे 5.50 लाख पौधे  गंगा एक्सप्रेसवे की दोनों पटरी पर हर किमी. के अंतराल पर लगेंगे हरिशंकरी (पीपल, बरगद व पाकड़) के पौधे …

पौधरोपण के लिए 2336 स्थल पर 11325 हेक्टेयर में लगेंगे पौधे

पौधरोपण महायज्ञ-2026

प्रदेश में सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे 

पौधरोपण के लिए 2336 स्थल पर 11325 हेक्टेयर में लगेंगे पौधे 

594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए जाएंगे 5.50 लाख पौधे 

गंगा एक्सप्रेसवे की दोनों पटरी पर हर किमी. के अंतराल पर लगेंगे हरिशंकरी (पीपल, बरगद व पाकड़) के पौधे 

हीटवेव से बचाने के लिए वन विभाग के साथ ही लोकनिर्माण, आवास-विकास, नगर विकास आदि विभागों की भी रहेगी सक्रिय भागीदारी

लखनऊ,
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सड़कों के किनारे भी पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे, लोकनिर्माण, ग्राम पंचायतों, आवास विकास, पंचायती राज, नगर विकास आदि की सड़कों के किनारे भी पौधरोपण होगा। इसके लिए नोडल वन विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से दो करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। ‘मिशन छाया’ के अंतर्गत सड़क किनारे पौधरोपण के लिए 2336 स्थल पर 11325 हेक्टेयर में पौधे रोपित होंगे। मार्गों के किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर छायादार पौधों का रोपण होगा। इसमें पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, नीम, शीशम, जामुन, महुआ, आम, महोगनी, अर्जुन, चिलबिल, गुलमोहर, जकरकंडा, कचनार, अमलतास आदि प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे लगेंगे 5.50 लाख पौधे 
प्रदेश के एक्सप्रेसवे के किनारे भी पौधरोपण किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। 594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की दोनों पटरियों पर वन विभाग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.50 लाख पौधरोपण करेगा। दोनों पटरी पर हर एक किमी. पर हरिशंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) रोपा जाएगा। बीच में पीपल, पाकड़, बरगद के साथ-साथ नीम, गूलर, महुआ, आम, अर्जुन, चिलबिल, अमलतास, कचनार, जकरकंडा, गुलमोहर आदि प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनकी सुरक्षा के लिए तार से फेंसिंग व सिंचाई के लिए ड्रिप इरीगेशन सुनिश्चित की जाएगी।

कुछ महत्वपूर्ण मार्गों पर भी लगेंगे पौधे
👉 दिल्ली-लखनऊ मार्ग                     
👉 गंगा एक्सप्रेसवे                     
👉 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे                
👉 गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे          
👉 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे हाईवे  गौतमबुद्धनगर      
👉 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (शेखपुर से साथीपुर दाईं पटरी) 

सड़क किनारे पौधरोपण के लिए वन संग यह विभाग करेंगे सहयोग 
👉 ग्राम्य विकास- ग्राम सभा, ग्रामीण सड़कों के किनारे 
👉 पंचायती राज- पंचायत सड़कों पर रोपण 
👉 नगर विकास- शहरी क्षेत्रों में सड़कों की पटरी 
👉लोक निर्माण- राजमार्ग, जिला मार्ग, पंचायत मार्ग, एप्रोच मार्गों के किनारे, ग्रामीण सड़कों के किनारे ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण 

‘मिशन छाया’ के अंतर्गत सड़कों के किनारे छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। हाल में ही बने गंगा एक्सप्रेसवे पर 5.50 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। वहीं अन्य एक्सप्रेसवे आदि पर भी पौधरोपण होगा। वन विभाग व अन्य विभाग मिलकर सड़कों के किनारे दो करोड़ से अधिक पौधे लगाएगा। 
अदिति शर्मा, मुख्य वन संरक्षक (प्रचार/प्रसार)

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports