,

रिटायर एआरटीओ के घर 35 करोड़ मिले, अब होगी कड़ी कार्रवाई

 लखनऊ यूपी सरकार भ्रष्टाचारियों पर और शिकंजा कसने जा रही है। सेवानिवृत्त एआरटीओ ललित कुमार के घर छापेमारी में मिले 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आने के मामले को उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस जांच में भ्रष्टाचार को लेकर मिले पुख्ता सुबूत वालों के…

रिटायर एआरटीओ के घर 35 करोड़ मिले, अब होगी कड़ी कार्रवाई

 लखनऊ
यूपी सरकार भ्रष्टाचारियों पर और शिकंजा कसने जा रही है। सेवानिवृत्त एआरटीओ ललित कुमार के घर छापेमारी में मिले 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आने के मामले को उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस जांच में भ्रष्टाचार को लेकर मिले पुख्ता सुबूत वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यूपी में इस तरह की जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विजिलेंस की खुली जांच में आय से अधिक संपत्ति के दोषी पाए गए अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसने के साथ ही लटके मामलों का जल्द निस्तारण किया जाएगा। उच्च स्तर पर विजिलेंस भ्रष्टाचार के जिन मामलों की जांच कर रही है, उनमें गंभीर श्रेणी के कई मामलों की प्रगति भी पूछी गई है। सूत्रों का कहना है कि आय से कई गुना संपत्ति जुटाने वाले कुछ अधिकारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। शासन इन कार्रवाई के माध्यम से भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मियों को बड़ा संदेश देने का प्रयास करेगी। वहीं विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी लंबित शिकायतों की जांच में भी तेजी आएगी।

रिटायर एआरटीओ के घर मिली थी 35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
विजिलेंस ने मंगलवार व बुधवार को लखनऊ में रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के घर पर छापेमारी के दौरान 13 किलो सोना और 1.62 करोड़ रुपये नगद समेत 20 करोड़ की संपत्ति बरामद की थी। उनकी कुल 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आई थी, जिसका आगे की जांच में और बढ़ना तय माना जा रहा है। विजिलेंस ने छापेमारी में बरामद संपत्तियों के कई दस्तावेजों की अभी पड़ताल की जा रही है। छापेमारी में रिटायर एआरटीओ के पास इतनी संपत्ति मिलने पर जांच एजेंसी के अधिकारी भी हैरान थे। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे अन्य मामलों में कार्रवाई तेज किए जाने को कहा है।

रिटायर एआरटीओ की लखनऊ में मिलीं तीन और जमीनें
विजिलेंस की पड़ताल में रिटायर एआरटीओ ललित कुमार की और संपत्तियां सामने आनी शुरू हो गई हैं। जांच में उनकी लखनऊ में महोना, मोहनलालगंज में तीन और जमीन सामने आई हैं। तीनों कृषि भूमि हैं, जिनकी कीमत का आकलन कराया जा रहा है। कुछ अन्य संपत्तियों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। विजिलेंस ललित कुमार को जल्द नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब करेगी। बरामद संपत्तियों की खरीदने में खर्च रकम की तुलना में आय के पुख्ता साक्ष्य न देने पर रिटायर एआरटीओ की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं मामले में आयकर विभाग भी सोमवार को अपनी कार्रवाई शुरू कर सकता है।

जब्त होगा पासपोर्ट
आरोपी ललित कुमार का पासपोर्ट जब्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। जांच के दौरान उनके भाग निकलने की आशंका को देखते हुए पासपोर्ट जब्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports