बारिश में बालों की देखभाल, फिटकरी से डैंड्रफ और खुजली से राहत

 बारिश के मौसम में चेहरे के साथ-साथ बालों का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है. हवा में नमी बढ़ने की वजह से स्कैल्प पर गंदगी, चिपचिपाहट, खुजली और डैंड्रफ की समस्या से काफी आम हो जाती है. ऐसे में बालों की सही सफाई न होने पर बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं. लेकिन…

बारिश में बालों की देखभाल, फिटकरी से डैंड्रफ और खुजली से राहत

 बारिश के मौसम में चेहरे के साथ-साथ बालों का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है. हवा में नमी बढ़ने की वजह से स्कैल्प पर गंदगी, चिपचिपाहट, खुजली और डैंड्रफ की समस्या से काफी आम हो जाती है. ऐसे में बालों की सही सफाई न होने पर बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि बालों की सही देखभाल से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

भारतीय घरों में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. उन्हीं में से एक है फिटकरी. यह डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने की परेशानी को रोकने में मदद करती है. तो आइए जानते हैं कि बालों पर फिटकरी लगाने का सही तरीका क्या है और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं फिटकरी
नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाने के लिए 1 चम्मच फिटकरी पाउडर को 2 बड़े चम्मच हल्के गुनगुने नारियल तेल में अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार अपना सकते हैं. नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जबकि फिटकरी स्कैल्प को साफ रखने में मदद करती है.

पानी में मिलाकर लगाएं फिटकरी
एक कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर या फिटकरी का छोटा टुकड़ा अच्छी तरह घोल लें. शैम्पू करने के बाद इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. कुछ मिनट बाद सादे पानी से बाल धो लें. इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार किया जा सकता है. यह स्कैल्प को गहराई से साफ करने और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है.

फिटकरी इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
    फिटकरी को सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें, क्योंकि इससे बाल और स्कैल्प रूखे हो सकते हैं.
    पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली, लालपन या किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
    यदि स्कैल्प पर पहले से कोई गंभीर समस्या है या लगातार बाल झड़ रहे हैं तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के फिटकरी का यूज बालों पर न करें.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports