ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, चोट के बाद वापसी पर नजर

नई दिल्ली  भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में अपने दूसरे अभियान से पहले स्विट्जरलैंड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं और इस बात की संभावना है कि वह 23 जुलाई से शुरू होने वाले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए वहीं से सीधे स्कॉटलैंड रवाना होंगे। चोपड़ा ने 2018…

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, चोट के बाद वापसी पर नजर

नई दिल्ली
 भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में अपने दूसरे अभियान से पहले स्विट्जरलैंड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं और इस बात की संभावना है कि वह 23 जुलाई से शुरू होने वाले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए वहीं से सीधे स्कॉटलैंड रवाना होंगे।

चोपड़ा ने 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन चोट के कारण वह 2022 के बर्मिंघम संस्करण में हिस्सा नहीं ले सके थे। राष्ट्रमंडल खेल इस वर्ष नीरज का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। इससे पहले जून में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।

30 जुलाई को होगा क्वालिफिकेशन
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का क्वालीफिकेशन 30 जुलाई को होगा जबकि फाइनल अगले दिन आयोजित किया जाएगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले किसी प्रतियोगिता में भाग लेने या नहीं लेने का फैसला चोपड़ा पर छोड़ दिया था। ऐसे में लगभग तय माना जा रहा है कि वह स्विट्जरलैंड के बिएन (बील) स्थित अपने प्रशिक्षण शिविर से सीधे ग्लास्गो पहुंचेंगे।

इंस्टाग्राम पर दी थी तैयारी का जानकारी
दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विट्जरलैंड में चल रहे अभ्यास की झलकियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने स्विट्जरलैंड के महान शॉट पुट खिलाड़ी वर्नर गुंथर से भी मुलाकात की। गुंथर 1987, 1991 और 1993 में विश्व चैंपियन रहे थे तथा 1988 सियोल ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि चोपड़ा पूरी तरह फिट हो चुके हैं या नहीं। दोहा डायमंड लीग में उतरने के समय वह सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहले लगी पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports