,

बिलासपुर रेल हादसा: जेसीबी का बकेट ट्रैक में फंसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे डिरेल

बिलासपुर. पेंड्रारोड स्टेशन से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे करगीरोड स्टेशन में प्लेटफॉर्म 2 पर सोमवार दोपहर अचानक पटरी से उतर गए. इससे स्टेशन में मौजूद रेल कर्मियों और लोगों में हड़कंप मच गया. उतरे डिब्बों के नीचे जेसीबी का बकेट फंसा मिला. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. रेलवे इंजीनियरिंग…

बिलासपुर रेल हादसा: जेसीबी का बकेट ट्रैक में फंसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे डिरेल

बिलासपुर.

पेंड्रारोड स्टेशन से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे करगीरोड स्टेशन में प्लेटफॉर्म 2 पर सोमवार दोपहर अचानक पटरी से उतर गए. इससे स्टेशन में मौजूद रेल कर्मियों और लोगों में हड़कंप मच गया. उतरे डिब्बों के नीचे जेसीबी का बकेट फंसा मिला.

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घंटो मशक्कत के बाद पटरी से उतरे डिब्बों को हटाया गया और देर शाम तक पटरी का सुधार कार्य पूरा कर लिया गया. कटनी रेल मार्ग पर सोमवार की दोपहर 12.30 बजे करगीरोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पेंड्रारोड से बिलासपुर आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. इससे कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग का अमला और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. रेलवे के अमले ने शाम तक पटरी से उतरे डिब्बों को हटाया गया. इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई.

प्रारंभिक तौर पर बकेट फंसने से दुर्घटना होने की शंका व्यक्त की जा रही है. बहरहाल रेलवे के जांच दल ने जांच शुरू कर दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पायेगा. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों के नीचे जेसीबी का बकेट फंसा मिला, इस वजह से दुर्घटना होने की शंका जताई. लोगों का कहना है कि पेंड्रारोड-करगीरोड स्टेशन के बीच रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है. और जेसीबी का बकेट गिरा हो और डिब्बों में फंस गया.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports