,

SIR अभियान में हरियाणा ने पकड़ी रफ्तार, 80 फीसदी डिजिटाइजेशन का आंकड़ा पार

कुरुक्षेत्र. एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत एन्यूमरेशन फार्मों का डिजिटाइजेशन का मंगलवार को अंतिम दिन है। प्रदेश में दो करोड़ छह लाख 55 हजार 929 मतदाता हैं। इनमें से हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा 80.87 प्रतिशत यानी एक करोड़ 67 लाख तीन हजार 944 का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है, 19.13 %…

SIR अभियान में हरियाणा ने पकड़ी रफ्तार, 80 फीसदी डिजिटाइजेशन का आंकड़ा पार

कुरुक्षेत्र.

एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत एन्यूमरेशन फार्मों का डिजिटाइजेशन का मंगलवार को अंतिम दिन है। प्रदेश में दो करोड़ छह लाख 55 हजार 929 मतदाता हैं। इनमें से हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा 80.87 प्रतिशत यानी एक करोड़ 67 लाख तीन हजार 944 का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है, 19.13 % का बाकी है।

डिजिटलाइजेशन में प्रदेश में फतेहाबाद जिला सबसे ऊपर है, जहां 92.54 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसी प्रकार प्रदेश की सूची में सबसे नीचे गुरुग्राम जिला है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में केवल दो ही जिले ऐसे हैं, जिनमें डिजिटाइजेशन का काम 90 प्रतिशत के आंकड़े को छू पाया है। इनमें फतेहाबाद के अलावा दूसरा जिला महेंद्रगढ़ है, जिसमें यह काम 90.46 प्रतिशत पूरा हुआ है। इसी प्रकार 80 से 89 प्रतिशत तक में प्रदेश के 11 जिले हैं जिनमें कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, हिसार, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा, भिवानी, पलवल और नूंह शामिल हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports