,

इंटरनेट पर छाए झारखंड के झरने, बिहार-यूपी समेत कई राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक

रांची झारखंड की हरियाली के बीच मानसून की बारिश में यहां के जलप्रपात इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। गूगल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य के जलप्रपातों के वीडियो शेयर हो रहे हैं और बिहार, उत्तरप्रदेश के अलावा कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के इंटरनेट मीडिया यूजर झारखंड के जलप्रपात की जानकारी ले रहे हैं। इंटरनेट पर…

इंटरनेट पर छाए झारखंड के झरने, बिहार-यूपी समेत कई राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक

रांची
झारखंड की हरियाली के बीच मानसून की बारिश में यहां के जलप्रपात इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। गूगल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य के जलप्रपातों के वीडियो शेयर हो रहे हैं और बिहार, उत्तरप्रदेश के अलावा कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के इंटरनेट मीडिया यूजर झारखंड के जलप्रपात की जानकारी ले रहे हैं।

इंटरनेट पर ट्रेंड का विश्लेषण करने वाली फर्म के सिंगापुर स्थित विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि झारखंड के जलप्रपात आमतौर पर पड़ोसी राज्यों में भी कम जाने जाते हैं। लेकिन इनके वीडियो और रील्स में हाल के दिनों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इस वजह से इंटरनेट पर इनका सर्च भी इसी अनुपात में बढ़ा है। झारखंड के जो लोग यहां जा रहे हैं वो भी इंटरनेट मीडिया पर यहां की तस्वीरें और विजुअल्स शेयर कर रहे हैं। अबतक अपरिचित रहे इन प्राकृतिक सौंदर्य से भरे जलप्रपात को जबर्दस्त दर्शक मिल रहे हैं।

बिहार से सबसे ज्यादा सर्च, वहीं से आ भी रहे पर्यटक
चतरा जिले के तमाशीन, कोडरमा और लातेहार के जलप्रपात की बिहार सीमा से नजदीकी ने वहां के पर्यटकों को आकर्षित किया है। पटना के गौरव राय इंटरनेट मीडिया पर झारखंड के जलप्रपातों की तलाश करते हैं और वहां पहुंचते हैं।

सप्ताहभर पहले गौरव राय चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित तमाशीन जलप्रपात पर नहाते हुए उनकी तस्वीर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हजारों लाइक्स और कमेंट मिले। गौरव राय इससे पहले कोडरमा जिले के वाटरफाल पर भी वीडियो बना चुके हैं।

उनके कमेंट सेक्शन में हरियाणा, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों ने तमाशीन आने जाने के बारे में जानकारी चाही। इसी तरह लातेहार जिले के कांति वाटरफाल्स पर बिहार और उत्तर प्रदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं।

इंटरनेट का अल्गोरिदम नए स्थलों को करता है प्रमोट
इंटरनेट मीडिया फर्म चलाने वाले कुंदन कुमार झा ने बताया कि झारखंड के पर्यटन स्थल आमतौर पर कम जाने जाते हैं। फेसबुक, इंस्टा ग्राम समेत दूसरे प्लेटफार्म पर जो तस्वीरें डाली जाती हैं वह स्वत: हाई रिजाल्यूशन की होती हैं। इंटरनेट का अल्गोरिदम (काम करने का तरीका) ऐसे तस्वीरों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है।

झारखंड के ट्रेवल ब्लॉगर दडीडीटी शो चलानेवाले देशदीपक त्रिपाठी बताते हैं, यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की पहली छवि देखते ही लोगों के मन में वहां आने की इच्छा होती है। अभी रांची जिले का जोन्हा, चतरा का तमाशीन और लातेहार जिले का नेतरहाट से सटा लोध जलप्रपात ट्रेंड में है। मानसून में ये पर्यटकों को लुभाते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed