धनिए के डंठल से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, मिनटों में बढ़ाएं खाने का स्वाद

ज्यादातर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसके साथ चटनी खाते हैं. हरे धनिए से लेकर पुदीने तक की चटनी लोगों को बहुत पसंद होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सब्जी खरीदते वक्त हरा धनिया जरूर लेते हैं. आपके घर में भी हरा धनिया अक्सर आता होगा. धनिया साफ करते समय ज्यादातर लोग उसकी…

धनिए के डंठल से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, मिनटों में बढ़ाएं खाने का स्वाद

ज्यादातर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसके साथ चटनी खाते हैं. हरे धनिए से लेकर पुदीने तक की चटनी लोगों को बहुत पसंद होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सब्जी खरीदते वक्त हरा धनिया जरूर लेते हैं. आपके घर में भी हरा धनिया अक्सर आता होगा. धनिया साफ करते समय ज्यादातर लोग उसकी पत्तियां निकलाकर इस्तेमाल कर लेते हैं. इसके बाद बचे डंठलों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं.

अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोचिए. धनिए के कोमल डंठल न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है. आप इन्हीं डंठलों से कुछ ही मिनटों में ऐसी चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं, जो समोसे, पकोड़े, पराठे, दाल-चावल या रोज के खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी. जी हां, हरे धनिए की पत्तियों से ही नहीं, बल्कि डंठलों से भी तीखी, चटपटी और स्वादिष्ट हरी चटनी तैयार की जा सकती है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं धनिए के डंठलों से स्वादिष्ट चटनी.

धनिए के डंठल की चटनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप ताजे और साफ धुले धनिए के मुलायम डंठल (बारीक कटे हुए)
    1-2 हरी मिर्च
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    2-3 लहसुन की कलियां (अगर चाहें)
    1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा
    1 छोटा चम्मच नींबू का रस
    स्वादानुसार सादा नमक
    स्वादानुसार काला नमक
    2-3 चम्मच पानी (पीसने के लिए)

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट धनिए के डंठल की चटनी
1. धनिए की जड़ों को काटकर अलग कर दें. सिर्फ मुलायम डंठलों को अच्छी तरह पानी से धो लें ताकि उनमें लगी मिट्टी पूरी तरह निकल जाए.

2. मिक्सी के जार में धनिए के डंठल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुना जीरा, सादा नमक और काला नमक डाल दें.

3. अब 2-3 चम्मच पानी डालें और सारे इंग्रेडिएंट्स को तब तक पीसें, जब तक एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए. आप चटनी को दरदरा भी पीस सकते हैं. आपको इसका टेक्शचर कैसा चाहिए, ये पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है. ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि गाढ़ी चटनी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

4. तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें. इससे चटनी का स्वाद और ताजगी दोनों बढ़ जाती हैं.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
अगर आप चटनी को थोड़ा अलग स्वाद देना चाहते हैं तो इसमें इनमें से कोई एक चीज मिला सकते हैं. इन चीजों से चटनी और भी ज्यादा स्वादिष्ट और क्रीमी बन जाती है.
    थोड़ा सा ताजा पुदीना
    1 छोटा चम्मच भुनी मूंगफली
    थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports