पानी की टंकी सफाई के लिए आए स्मार्ट गैजेट, आसान होगा काम

घर की पानी की टंकी बाहर से साफ दिख सकती है, लेकिन उसके अंदर समय के साथ मिट्टी, रेत, काई और दूसरी गंदगी जमा होने लगती है. अगर टंकी की लंबे समय तक सफाई न हो, तो यही गंदगी आपके घर के नल तक पहुंच सकती है. कई लोग सालों तक टंकी साफ नहीं कराते,…

पानी की टंकी सफाई के लिए आए स्मार्ट गैजेट, आसान होगा काम

घर की पानी की टंकी बाहर से साफ दिख सकती है, लेकिन उसके अंदर समय के साथ मिट्टी, रेत, काई और दूसरी गंदगी जमा होने लगती है. अगर टंकी की लंबे समय तक सफाई न हो, तो यही गंदगी आपके घर के नल तक पहुंच सकती है.

कई लोग सालों तक टंकी साफ नहीं कराते, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह मुश्किल और समय लेने वाला काम है. लेकिन अब बाजार में ऐसे कई डिवाइस और मशीनें आ गई हैं, जिनकी मदद से पानी की टंकी पहले से ज्यादा आसानी और तेजी से साफ की जा सकती है.

इनमें कुछ मशीनें घरों के लिए हैं, जबकि कुछ प्रोफेशनल टैंक क्लीनिंग कंपनियां इस्तेमाल करती हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि पानी की टंकी साफ करने के लिए कौन-कौन से गैजेट आते हैं और वे कैसे काम करते हैं, तो यहां पूरी जानकारी है.

हाई प्रेशर वॉटर जेट क्लीनर
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण High Pressure Water Jet Cleaner है. यह एक ऐसी मशीन होती है जो बहुत तेज दबाव से पानी छोड़ती है. इस प्रेशर की वजह से टंकी की दीवारों और फर्श पर जमी काई, मिट्टी और गंदगी आसानी से निकल जाती है. कई लोग इसे कार धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सही नोजल के साथ यह पानी की टंकी साफ करने में भी काफी काम आता है.

अगर टंकी के नीचे काफी ज्यादा कीचड़ या तलछट जमा हो गई है, तो सिर्फ पानी का तेज प्रेशर काफी नहीं होता. ऐसे में Sludge Pump या Sludge Vacuum Machine का इस्तेमाल किया जाता है.

यह मशीन टंकी के नीचे जमा गंदगी और कीचड़ को सक्शन की मदद से बाहर निकाल देती है. कई प्रोफेशनल टैंक क्लीनिंग कंपनियां इसी तरह की मशीनों का इस्तेमाल करती हैं.

ऑटोमैटिक क्लीनर
अगर आपके घर में 500 से 2000 लीटर की पानी की टंकी है और आप हर बार टंकी खाली करके या किसी सफाई वाले को बुलाकर टंकी साफ नहीं कराना चाहते, तो Sedimclean Domestic Water Tank Cleaning Machine एक अलग तरह का विकल्प है.

यह भारत में बना एक खास टैंक क्लीनिंग डिवाइस है, जिसे खास तौर पर घर की पानी की टंकी में नीचे जमा मिट्टी और तलछट (Sediment) साफ करने के लिए बनाया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि टंकी को पूरी तरह खाली करने या उसके अंदर उतरने की जरूरत नहीं पड़ती.

यह मशीन पानी के अंदर ही काम करती है. इसके नीचे लगा ब्रश टंकी के फर्श पर जमी गंदगी को ढीला करता है. इसके बाद मशीन उसी पानी को अपने फिल्टर से गुजारती है और मिट्टी व तलछट को अलग करके साफ पानी दोबारा टंकी में छोड़ देती है.

यानी सफाई के दौरान पानी की बर्बादी भी काफी कम होती है. कंपनी के मुताबिक यह मशीन 500 से 2000 लीटर क्षमता और 600 मिमी से 1800 मिमी गहराई वाली घरेलू RCC और प्लास्टिक टंकियों के लिए बनाई गई है. यह करीब 50W बिजली पर चलती है और इसमें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकने वाला फिल्टर भी मिलता है.

मशीनाइज्ड वॉटर टैंक क्लीनिंग सिस्टम
आजकल कुछ कंपनियां Mechanized Water Tank Cleaning System भी इस्तेमाल कर रही हैं. इसमें सिर्फ एक मशीन नहीं होती, बल्कि कई इक्विप्मेंट्स मिलकर काम करते हैं.

पहले पंप की मदद से बचा हुआ पानी निकाला जाता है. फिर स्लज पंप से नीचे जमा गंदगी हटाई जाती है. इसके बाद हाई प्रेशर जेट से पूरी टंकी धोई जाती है और आखिर में जरूरत पड़ने पर सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाता है. इस तरीके से टंकी की सफाई पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छी होती है.

अगर बात बड़ी सोसाइटी, फैक्ट्री या कमर्शियल बिल्डिंग की करें, तो वहां अब रोबोटिक टैंक क्लीनिंग सिस्टम भी इस्तेमाल होने लगे हैं. यह एक छोटा रोबोट होता है जिसे टंकी के अंदर उतारा जाता है. इसमें घूमने वाले ब्रश, हाई प्रेशर वॉटर जेट और सक्शन सिस्टम लगे होते हैं. यह टंकी के अंदर घूमकर दीवारों और फर्श की सफाई करता है और गंदगी को बाहर निकाल देता है. ऑपरेटर पूरे रोबोट को बाहर बैठकर कंट्रोल करता है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports