,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला है। सरकार द्वारा छोटे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीएसआर फंड से बनाए गए सदावल में स्थित…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला है। सरकार द्वारा छोटे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीएसआर फंड से बनाए गए सदावल में स्थित इस आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा निरंतर इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से विकास किया जा रहा है, जिससे निरंतर उनकी दशा में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के विकास एवं पढ़ाई के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को उज्जैन के स्वेज फार्म सक्षम आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के अवलोकन एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में उक्त बातें कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत लगाई गई पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए सर्व सुविधा युक्त पक्के भवन, फर्नीचर, खिलौने, पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा सब कुछ एक ही छत के नीचे एक ही जगह उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बच्चों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड जोन, स्वास्थ्य परीक्षण कक्ष, मेडिसिन कक्ष का अवलोकन कर जानकारी ली। उज्जैन कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से हजारों साल पुराना संबंध रहा है। उज्जैन के राजा इंद्रसेन ने वर्तमान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बाबा जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनवाया था। यहां पर गोपाल कृष्ण, भगवान बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित हैं। सनातन संस्कृति के 4 धामों में ओडिशा का जगन्नाथपुरी तीर्थस्थल भी विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित नई दिल्ली प्रवास के कारण उज्जैन की जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन में वे गुरुवार को शामिल नहीं हो पाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के कार्तिक चौक स्थित भगवान जगदीश मंदिर में पूजा कर दर्शन किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार देश में हो रहे विकास के विशेष प्रयासों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज बदलते दौर में प्रदेश के साथ विशेष रूप से उज्जैन का माहौल भी बदला है। उज्जैन में वर्ष 2028 में भव्य और दिव्य सिंहस्थ के आयोजन की तैयारियां जारी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को झूला झुलाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में लगे झूलों पर बच्चों को झुलाया। आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों ने नमस्ते सर कहकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन कर गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोटे-छोटे बच्चों को दुलार करते हुए सभी को लड्डू के पैकेट, पोषण आहार के रूप में चना और मूंगफली के पैकेट वितरित किए।

हितलाभ वितरित किए

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आश्वासन प्रमाण-पत्र एवं मातृ-वंदना योजना की पात्र महिलाओं को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री ने लाड़ली-लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को दुलार कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

गजमाला से हुआ अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम में पदोन्नति प्राप्त महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा गजमाला से अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन करने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए और सभी लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' अंतर्गत आम, पीपल, बरगद, नीम, सुरजना, और जामफल के पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की कि वे भी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत एक पौधा अवश्य लगाएं।

कर्मचारियों को मिल रहा है पदोन्नति का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशभर के शासकीय सेवकों को उनके हक में प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है, जो किसी कुंभ से कम नहीं है। हर दिन अलग-अलग विभागों के प्रमोशन की सूची आ रही है। राज्य सरकार ने तय किया है कि हर एक व्यक्ति, जो जहां है। उससे दक्षता और कठोरता से कार्य लेना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों के बेहतर जीवन की सभी आवश्यकताओं की चिंता भी सरकार का ही दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता वाले कार्यों से उत्साहवर्धन के साथ सरकार को नए काम करने का संकल्प मिलता है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री  गौतम टेटवाल, महापौर  मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष मती कलावती यादव, विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रवि सोलंकी,  संजय अग्रवाल, संभागीय आयुक्त  आशिष सिंह, एडीजी  राकेश गुप्ता, डीआईजी  नवनीत भसीन,  कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा,  नगर निगम आयुक्त  अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत  श्रेयांस कूमट, एडीएम  अत्येन्द्र सिंह गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  बृजेश कुमार त्रिपाठी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports