,

छत्तीसगढ़ की जेलों पर बड़ा खुलासा, पांच वर्षों में 375 मौतें, 62 मामलों में रिपोर्ट नहीं

रायपुर. प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है. बीते पांच सालों में जेल अभिरक्षा में 375 मौतें हुई हैं, जिनमें से 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है. लेकिन अभी भी 62 मामलों में जांच रिपोर्ट अप्राप्त है. इन पांच सालों में सबसे ज्यादा 90 मौत 2022 में दर्ज की गई.…

छत्तीसगढ़ की जेलों पर बड़ा खुलासा, पांच वर्षों में 375 मौतें, 62 मामलों में रिपोर्ट नहीं

रायपुर.

प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है. बीते पांच सालों में जेल अभिरक्षा में 375 मौतें हुई हैं, जिनमें से 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है. लेकिन अभी भी 62 मामलों में जांच रिपोर्ट अप्राप्त है. इन पांच सालों में सबसे ज्यादा 90 मौत 2022 में दर्ज की गई.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक उमेश पटेल को लिखित जबाव पेश किया. पेश आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 25 जून 2026 तक जेल अभिरक्षा में 375 कैदियों की मौत हुई है. इनमें से 373 मामलों में दण्डाधिकारी/न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, वहीं 62 रिपोर्ट अब भी लंबित है. 2022 में सर्वाधिक 90 मौतें दर्ज की गई. 25 जून 2026 तक 35 मौतें और 32 मामलों की जांच रिपोर्ट लंबित है. 2024 के 67 मामलों में से 3 जांच रिपोर्ट अब तक अप्राप्त है.

पिछले 05 वर्षों में जेल अभिरक्षा में मृत्यु की संख्या तथा जांच की वर्तमान स्थिति
वर्ष    मृत्यु   जांच  प्रतिवेदन प्रतिवेदन अप्राप्त
2021    71    71    71         0
2022    90    89    89          0
2023    57    56    56          0
2024    67    67    64          3
2025    55    55    28         27
2026   35    35     3           32
(01.01.2026 से 25.06.2026 तक)
योग    375    373    311    62

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed