,

शराब तस्करी रोकने को बिहार सरकार सख्त, चेकपोस्ट पर बढ़ेगी डिजिटल निगरानी

पटना मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सभी चेकपोस्ट प्रभारियों को हर दो माह पर बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। विभागीय सचिव नवीन कुमार ने बुधवार को कुम्हरार स्थित मुख्य उत्पाद रसायन परीक्षक कार्यालय के…

शराब तस्करी रोकने को बिहार सरकार सख्त, चेकपोस्ट पर बढ़ेगी डिजिटल निगरानी

पटना
मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सभी चेकपोस्ट प्रभारियों को हर दो माह पर बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। विभागीय सचिव नवीन कुमार ने बुधवार को कुम्हरार स्थित मुख्य उत्पाद रसायन परीक्षक कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान यह दिशा-निर्देश दिए।

सचिव ने चेकपोस्ट प्रभारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने, सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण करने तथा गुजरने वाले वाहनों की विभागीय उपकरणों से अनिवार्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सचिव ने बिहार में प्रवेश करने वाले अल्कोहल से जुड़े वाहनों में डिजिटल लॉक के उपयोग के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर लगाने को कहा। विभाग के अंतर्गत कार्यरत दो एजेंसियों के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने इथेनाल में मिलाए जाने वाले विकारक के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा निर्देश दिया कि जब्त नमूनों की रासायनिक जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान ड्रोन कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से विभिन्न जिलों में संचालित ड्रोन की लाइव फीड का भी अवलोकन किया गया। सचिव ने ड्रोन के माध्यम से अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर प्रभावी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports