IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, पुराने अकाउंट से ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की न्यू वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है, जो अभी बीटा वर्जन है. IRCTC की न्यू वेबसाइट में कलर थीम से लेकर यूजर इंटरफेस तक में बदलाव किया है. अब सवाल आता है कि न्यू वेबसाइट पर लॉगइन और टिकट बुकिंग कैसे करें? IRCTC की नई वेबसाइट और पुरानी…

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, पुराने अकाउंट से ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की न्यू वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है, जो अभी बीटा वर्जन है. IRCTC की न्यू वेबसाइट में कलर थीम से लेकर यूजर इंटरफेस तक में बदलाव किया है. अब सवाल आता है कि न्यू वेबसाइट पर

लॉगइन और टिकट बुकिंग कैसे करें?
IRCTC की नई वेबसाइट और पुरानी वेबसाइट दोनों लाइव हैं. अब अधिकतर लोगों के बीच में सवाल है कि नए पोर्टल के लिए अलग से रजिस्टर्ड करना होगा या फिर वह पुरानी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन कर सकेंगे.

बुधवार रात को करीब 9:30 के आसपास जब मैंने अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से न्यू पोर्टल पर लॉगइन करने की कोशिश की तो मैं असफल रहा.

इसके बाद गुरुवार सुबह मैंने फिर से अपनी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन किया तो लॉगइन हो गया. ऐसे में आप भी IRCTC पर पहले से मौजूद अकाउंट के लॉगइन क्रेंडिशियल का यूज करके न्यू पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे.

IRCTC की न्यू वेबसाइट पर टिकट कैसे बुक करें?
IRCTC की न्यू वेबसाइट की मदद से टिकट बुकिंग को भी सिंपल करने की कोशिश की है. पहले ही बताया जा चुका है कि गैर जरूरी कैप्चा आदि को रिमूव किया है. अगर आप न्यू पोर्टल से टिकट बुकिंग करते हैं, तो इंटरफेस पहले की तुलना में काफी क्लीन नजर आता है.

IRCTC की न्यू वेबसाइट में हुए 4 बड़े सुधार
    कैप्चा : अनावश्यक कैप्चा नहीं मिलेंगे. कोई अनावश्यक पॉप-अप नहीं मिलेगा. ध्यान भटकाने वाली कोई चीज नहीं.
    सीट: सभी क्लास में सीट दिखाई देती है.
    तेज चेकआउट: बुकिंग के लिए स्टेप की संख्या कम की है.
     ⁠आसान रिपीट बुकिंग: यात्री की जानकारी सेव रहती है.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports