मानसून में बाल झड़ना रोकेंगे ये आसान उपाय, मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल

गर्मियों में पसीने के कारण बाल का टूटना और झड़ना कई लोगों को परेशान करता है, लेकिन जैसे ही मॉनसून दस्तक देता है ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. बारिश का मौसम आते ही बालों का झड़ना, टूटना और बेजान होने की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बहुत से लोग डॉक्टर्स तक…

मानसून में बाल झड़ना रोकेंगे ये आसान उपाय, मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल

गर्मियों में पसीने के कारण बाल का टूटना और झड़ना कई लोगों को परेशान करता है, लेकिन जैसे ही मॉनसून दस्तक देता है ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. बारिश का मौसम आते ही बालों का झड़ना, टूटना और बेजान होने की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बहुत से लोग डॉक्टर्स तक के चक्कर काटने पर मजबूर हो जाते हैं. वे लोग महंगे-महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदते हैं, लेकिन उसके बाद भी बालों का झड़ना बंद नहीं होता है.

नमी और पसीने की वजह से स्कैल्प जल्दी गंदा हो जाता है, जिससे बाल कमजोर पड़ने लगते हैं. अगर आप भी लंबे, घने और मजबूत बाल चाहते हैं तो कुछ छोटी-छोटी आदतें आपकी काफी मदद कर सकती हैं. लगातार इन्हें फॉलो करने से बालों की सेहत बेहतर हो सकती है और टूटने-झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है. चलिए जानते हैं बालों का टूटना-झड़ना कम करने के 'फ्री' ये तरीके क्या हैं.

1. स्कैल्प को रखें साफ
बालों की अच्छी ग्रोथ की शुरुआत साफ और हेल्दी स्कैल्प से होती है. बारिश के मौसम में पसीना, धूल और एक्स्ट्रा तेल स्कैल्प पर जमा हो जाता है. ऐसे में अपने हेयर टाइप के अनुसार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं ताकि गंदगी और ऑयल साफ हो सके.

2. हफ्ते में एक-दो बार करें हल्की तेल मालिश
 तेल मालिश हमेशा से बालों के लिए अच्छी बताई गई है. ऐसे में नारियल, रोजमेरी या किसी हल्के हेयर ऑयल से स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज करना बालों की सेहत के लिए बढ़िया रहता है. धीरे-धीरे मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत बनने में मदद मिलती है. हालांकि तेल को लंबे समय तक स्कैल्प पर लगा रहने से बचना चाहिए. मॉनसून में तो खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तेल ज्यादा देर तक बालों में ना लगा रहे.

3. गीले बालों के साथ न करें लापरवाही
 बारिश में भीगने या बाल धोने के बाद कई लोग उन्हें जोर-जोर से तौलिए से रगड़ते हैं. लेकिन उन्हें इस तरह से तौलिए से रगड़ने की गलती न करें. गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं और जल्दी टूट सकते हैं. बालों को हल्के हाथों से सुखाएं और पूरी तरह सूखने के बाद ही बांधें.

4. बालों को दें सही पोषण
बालों की हेल्थ के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होती है. आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करना भी जरूरी है, जो उन्हें अंदरूनी पोषण दे. प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, जिंक और विटामिन से भरपूर बैलेंस्ड डाइट बालों की जड़ों को अंदर से मजबूत बनाता है. दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है.

5. हीट स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट कम करें
 आजकल लोग बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करने के लिए बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं. इससे बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं. इसी तरह जरूरत से ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट भी बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोशिश करें कि बालों को जितना हो सके नेचुरल रूप में रहने दें.

6. धैर्य रखें और रेगुलर देखभाल करें
 कोई भी उपाय एक-दो दिन में कमाल नहीं दिखाता है. अगर आप नियमित रूप से स्कैल्प की सफाई करें, खानपान सही रखें और बालों की देखभाल करते हैं, तो कुछ हफ्तों में बालों की मजबूती और उनकी क्वालिटी में सुधार महसूस हो सकता है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports