,

मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज, 6 सुपर जोन और 18 क्यूआरटी तैनात

लखनऊ कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ में 776 शिवालयों समेत 13 प्रमुख मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान जलाभिषेक होगा। तीन बड़े मंदिरों पर कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे और यहीं पर मेले भी लगेंगे। ऐसे में औघड़नाथ मंदिर पर एक अस्थाई कांवड़ थाना और नौ अस्थाई चौकियां बनाई गई…

मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज, 6 सुपर जोन और 18 क्यूआरटी तैनात

लखनऊ
कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ में 776 शिवालयों समेत 13 प्रमुख मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान जलाभिषेक होगा। तीन बड़े मंदिरों पर कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे और यहीं पर मेले भी लगेंगे। ऐसे में औघड़नाथ मंदिर पर एक अस्थाई कांवड़ थाना और नौ अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं।

औघड़नाथ मंदिर पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। प्रत्येक शिवालय पर थानावार दो-दो पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। जिले में 7 कांवड़ मार्ग चिह्नित किए हैं, जिनकी कुल दूरी 228 किमी है। इन मार्गों पर भी सुरक्षा को पुलिस अधिकारी निरीक्षण में लगे हैं।

एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने बताया कि जिले में कांवड़ को लेकर 6 सुपर जोन, 24 जोन, 64 सेक्टर और 44 सब-सेक्टर बनाए गए है। हर एक किलोमीटर पर एक सब-सेक्टर की व्यवस्था की गई है और एक पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। दूसरी ओर जिलेभर में एक अस्थाई थाना औघड़नाथ मंदिर पर बनाया गया है, जबकि नौ अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं। 7 कांवड़ मार्ग चिह्नित हैं, जिनकी कुल दूरी 228 किलोमीटर है। हर एक किलोमीटर पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती निगरानी के लिए रहेगी, साथ ही यात्रा मार्ग पर 78 पिकेट और 26 बैरियर की व्यवस्था की गई है।

10 फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक
कांवड़ और डीजे को लेकर मेरठ पुलिस ने गाइड लाइन जारी कर दी है। 10 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं रखी जाएगी। डीजे की ऊंचाई भी 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होगी। इसके लिए तमाम डीजे संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं और ज्यादा बड़ा डीजे मिलने पर संचालक पर मुकदमा होगा। 64 मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थान चिन्हित कर यहां से व्यवस्था बनाई जा रही पर पहले है।

एसएसपी मेरठ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पांच रेलवे क्रॉसिंग और पांच टोल प्लाजा हैं, यहां पर अतिरिक्त चौकसी रहेगी। कांवड़ शिविर संचालकों को आदेश है कि वह रोड से 10-12 फीट की जगह छोड़कर शिविर लगाए। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग और एनएच-58 और शहर के अंदर के पांच रास्तों से कांवड़ियां जाएंगे। ऐसे में इन स्थानों पर 197 शराब की दुकानें, 193 मीट की दुकान और 110 नॉनवेज होटल चिन्हित किए गए हैं। 70 ढाबे भी चिन्हित हैं। शराब की दुकानों पर पहले की तरह पर्दे लगेंगे, जबकि मीट की दुकानों को बंद कराया जाएगा।

इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर 67 मस्जिद, दो मजार और तीन मदरसे हैं, जहां पर पुलिस टीम को तैनात रखा जाएगा। डीजे की ऊंचाई भी 10 फीट 12 फीट और चौड़ाई रखने के निर्देश हैं। बताया कि डीजे संचालकों से 42 बैठक हुई हैं और उन्हें साफ निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया गया है कि 75 डेसीबल से ज्यादा तेज आवाज में भक्ति गीत न चलाए।

डीएम ने दिए विशेष निर्देश
आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम ने सभी विभागों को विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को ढीले तारों, क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर की समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। वन विभाग को यात्रा मार्ग पर आने वाले पेड़ों की छंटाई सुनिश्चित करने को कहा। सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलभराव की निकासी और सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दें। एडीएम प्रशासन को स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सत्यापित करने के लिए निर्देशित किया गया।

18 क्यूआरटी तैनात, 5 सीसीटीवी कंट्रोल रूम बने
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर 18 क्यूआरटी बनाई गई हैं। वहीं, पांच सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। तीन वायरलेस कंट्रोल रूम और 12 सब स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा 2234 आईपी कैमरे और 1270 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी रहेगी। वहीं, 23 ड्रोन से भी हवाई निगरानी रहेगी।

480 डिजिटल वॉलेंटियर भी तैनात किए गए
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर 136 पुलिस चौपहिया वाहन और 110 दो पहिया कांवड़ मोबाइल बाइक लगाई गई हैं। किसी भी सूचना पर कांवड़ मोबाइल बाइक मौके पर तुरंत पहुंचेगी। इसके अलावा तीन वॉच टावर भी रहेंगे। इस बार डिजिटल प्लेटफार्म पर 480 डिजिटल वॉलंटियर भी सक्रिय किए गए हैं, जो अफवाहों का खंडन करेंगे।

12 नाव और 35 गोताखोर बुलाए
मेरठ पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर पर सुरक्षा के लिए 12 नाव तैनात की हैं। इन पर 35 प्रशिक्षित तैराक लगाए गए हैं। कोई भी घटना होने पर तुरंत मदद करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता प्लान तैयार किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports