,

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

भोपाल  महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2026 को जिला जेल, शाजापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा समग्र प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा व्यबवस्थाधओं पर प्रसन्ननता व्यंक्तक…

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

भोपाल 

महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2026 को जिला जेल, शाजापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा समग्र प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा व्यबवस्थाधओं पर प्रसन्ननता व्यंक्तक करते हुए संबंधित अधिकारियों को जेलों की सुरक्षा व्य वस्थास को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था जेल विभाग का प्रथम दायित्व है, इसलिए सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी एवं सतत पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. कपूर ने बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं जेल व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की जानकारी दी। जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया गया तथा जेल विभाग द्वारा उनके कल्याण एवं सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्न त होने पर उप अधीक्षक  एस. के. मण्डलेकर के कंधे पर अशोक स्तंभ, प्रमुख मुख्य प्रहरी  बी. एल. चौधरी के कंधे पर एक स्टार, तथा मुख्य प्रहरी मती रेशमा भाभर, मती मालती अम्रतफले एवं  आबिद अंसारी के बाजू पर तीन फीती लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात महानिदेशक महोदय ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जेल परिसर में पौधारोपण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मती प्रियंका शुक्लाध, सर्किल जेल अधीक्षक  मनोज कुमार साहू, जिला जेल अधीक्षक  डी. के. पगारे, उप अधीक्षक  सुनील कुमार मण्डलेकर, सहायक जेल अधीक्षक मती मंजू कुजूर सहित समस्त जेल अधिकारी एवं कर्मचारी साथ ही स्थानीय एनजीओ से  ओ. पी. विजयवर्गीय एवं मती गायत्री विजयवर्गीय तथा बंदीगण भी उपस्थित रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed