IMD Weather Alert: उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, दिल्ली सहित 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार

 नईदिल्ली  दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक, आज  19 जुलाई को मानसून 11 राज्यों में अपना जोरदार रंग दिखा सकता…

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, दिल्ली सहित 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार

 नईदिल्ली 
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक, आज  19 जुलाई को मानसून 11 राज्यों में अपना जोरदार रंग दिखा सकता है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तराखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी सक्रिय है. मानसून ट्रफ पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण भारत के ऊपर बने कई चक्रवाती सिस्टम लगातार नमी खींच रहे हैं. यही वजह है कि अगले 24 घंटे देश के बड़े हिस्से में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। 

दिल्ली में होगी राहत वाली बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे आसपास के इलाकों में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दिन चढ़ने के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज बौछारें भी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आने के आसार है और पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि तेज बारिश होने पर आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड सहित अन्य निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. इसके चलते सुबह और शाम के समय ट्रैफिक भी प्रभावित होने की आशंका है। 

यूपी में मेघ मेहरबान, उत्तराखंड में बड़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में कल मानसून पूरे शबाब पर रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी अच्छी बारिश का अनुमान है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है। 

वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में कल भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस कारण कल हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. लगातार बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने, नदियों और गदेरों के उफान पर आने का खतरा बढ़ गया है. इस देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि कई जगह सड़कें बाधित हो सकती हैं। 

बिहार-झारखंड में भी बारिश का जोर
बिहार में रविवार को मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगा. राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. खासकर उत्तर और मध्य बिहार में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को बिजली गिरने से सतर्क रहने की सलाह दी है। 

झारखंड में भी लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. राजधानी रांची समेत कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. लगातार बारिश के कारण शहरी इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रभावित होने की आशंका है। 

पहाड़ों में बारिश बनेगी बड़ी चुनौती
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश का सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और चट्टानें गिरने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। 

यात्रियों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है. प्रशासन भी संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है। 

पूर्वोत्तर में भी नहीं थमेगी बारिश
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी रविवार को अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा. असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है. कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। 

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। 

बाकी भारत में कैसा रहेगा मानसून का हाल?
इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण-गोवा और विदर्भ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में भी अच्छी बारिश का अनुमान है। 

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का दौर जारी रहेगा. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्र के उग्र रहने की चेतावनी दी है. अरब सागर में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र अशांत रहेगा. ऐसे में मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले राज्यों के लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें. बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करें. कुल मिलाकर 19 जुलाई को देश के बड़े हिस्से में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा सकता है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव होगी। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports