,

जींद से पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, आज से आम यात्री 25 रुपये में कर सकेंगे सफर

जींद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन रविवार को यात्रियों के लिए सुचारू रूप से चलना शुरू होगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को नहीं चलेगी और मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती जाएगी। उद्घाटन के दिन विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्पेशल पास पर ट्रेन में सफर किया था। 19 जुलाई से…

जींद से पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, आज से आम यात्री 25 रुपये में कर सकेंगे सफर

जींद.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन रविवार को यात्रियों के लिए सुचारू रूप से चलना शुरू होगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को नहीं चलेगी और मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती जाएगी।

उद्घाटन के दिन विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्पेशल पास पर ट्रेन में सफर किया था। 19 जुलाई से ट्रेन नंबर 74010 सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होगी। जो सात बजकर 46 मिनट पर जींद सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। एक मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सात बजकर 54 मिनट पर पांडू पिंडारा पहुंचेगी। इसके बाद 8:07 बजे ललितखेड़ा हाल्ट, 8:17 बजे भंभेवा, 8:24 बजे ईसापुरा खेड़ी हाल्ट, 8:31 बजे बुटाना, 8:39 बजे खंदराई हाल्ट, 8:47 बजे गोहाना, 8:56 बजे राबरा हाल्ट, 9:05 बजे लाठ, 9:14 बजे मोहाना, 9:25 बजे बरवासनी के बाद 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। ट्रेन 44.45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलकर दो घंटे में सोनीपत पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नंबर 74009 सुबह 10:40 बजे सोनीपत से रवाना होगी जो 10:50 बजे बरवासनी, 11:01 बजे मोहाना, 11:10 बजे लाठ, 11:19 बजे राबरा, 11:28 बजे गोहाना, 11:49 बजे खंदराई, 11:57 बजे बुटाना, 12:04 बजे ईसापुर खेड़ी, 12:11 बजे भंभेवा, 12:21 बजे ललितखेड़ा, 12:34 बजे पांडू पिंडारा, 12:42 बजे जींद सिटी और दोपहर एक बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।

इस दौरान ट्रेन की गति 38.18 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और सोनीपत से जींद पहुंचने में दो घंटे 20 मिनट का समय लेगी। मरम्मत के लिए हाइड्रोजन ट्रेन को शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद शकूरबस्ती भेजा गया था, जिसकी रात को आने की संभावना है। इस दौरान हाइड्रोजन ट्रेन में वही किराया रहेगा जो पैसेंजर ट्रेन में रहेगा। जींद से सोनीपत रूट तक का किराया 25 रुपये रहेगा।

जींद से सोनीपत रूट पर चलने वाली ट्रेनें
जींद से सोनीपत रूट पर सुबह सवा छह बजे पहली ट्रेन चलती है जो पौने नौ बजे सोनीपत पहुंचती है। इसके बाद हाइड्रोजन ट्रेन सुबह सात बजकर 40 मिनट पर चलेगी। तीसरी ट्रेन सुबह साढ़े 10 बजे चलकर 12 बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। दोपहर साढ़े 12 बजे चलकर चौथी ट्रेन दोपहर ढाई बजे सोनीपत पहुंचती है। इसके अलावा पांचवीं ट्रेन फरक्का एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर रात पौने आठ बजे सोनीपत पहुंचती है। इसका जींद के बाद गोहाना ही ठहराव होता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports